World News: अमेरिकी राष्ट्रपति का ईरान के साथ चल रहे युद्ध को 6 महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में अमेरिका-इजरायल ने एक साथ मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया। जिसके बाद मीडिल इस्ट में युद्ध शुरु हुआ। ऐसे में अब राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बड़ा बयान सामने आया है। इसमें उन्होने कहा कि मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। वे चुनाव को प्रभावित करने की पूरा प्रयास कर रहे हैं। जिससे वहां के लोगों का एक कमज़ोर समूह आ जाए जो उन्हें परेशान न करे और उन्हें अपने परमाणु हथियार रखने दे।
ट्रंप ने पुतिन से हुई बातचीत को बताया बेहतर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत को ट्रंप ने बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि, वह डील करना चाहते हैं अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की भी डील करना चाहें तो यह बहुत अच्छा होगा। ट्रंप ने दोनों देशों के बीच के रिश्ते को लेकर कहा की दोनों एक-दूसरे से नफ़रत करते हैं जिसकी वजह से मामला अटका हुआ है।
तेल की कीमतों में आएगी गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि, ईरान युद्ध के कारण तेल की कीमतों में जो उछाल आया है,वह अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद तक नीचे आने की संभावना नहीं है। बुधवार को तेल की कीमतों में 3% से अधिक की उछाल आई, जिससे अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड की कीमत जुलाई के बाद पहली बार 100 डॉलर के पार पहुंच गई, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया था।
हम यह जंग जीत रहे
ट्रंप ने कहा कि, लेक ओंटारियो,अब हम इसे लेक अमेरिका कहेंगे। कनाडा बहुत ज़्यादा डील करना चाहता है। वे डील करने के लिए बेताब हैं। लेकिन इसे लेक अमेरिका कहा जाएगा। आपका एक पड़ोसी राज्य है, न्यू मेक्सिको। हमें लगता है कि इसे न्यू अमेरिका कहा जाना चाहिए। जैसे ही हम ईरान के साथ चल रही जंग जीतेंगे, तेल की कीमतें कम हो जाएंगी। हम यह जंग जीत रहे हैं।
होर्मुज का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट' रख देना चाहिए
ट्रंप ने कहा कि, मुझे लगता है कि हमें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ का नाम बदलकर 'ट्रंप स्ट्रेट' रख देना चाहिए। मुझे यकीन है कि ईरान के नेता इससे बहुत खुश होंगे। मुझे नहीं लगता कि वे इससे बहुत खुश हैं। मुझे नहीं लगता कि वे किसी भी चीज़ से खुश हैं। उनका देश बिखर रहा है।
यह भी पढ़ें: गांधीनगर में दिल्ली जैसा हादसा: निर्माणाधीन 'द बोस्की एम्पायर'का गिरा स्लैब, 15 लोगों का सफल रेस्क्यू