Building Collapse Gujarat : गुजरात के गांधीनगर स्थित कुड़ासण इलाके में देर रात 'द बोस्की एम्पायर' नामक निर्माणाधीन साइट पर भारी स्लैब और क्रेन गिरने से हुए हादसा हो गया। इस दौरान अंदर 15 मजदूर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। टीमों ने मौके पर राहत बचाव कार्य शुरु किया। घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने राहत कार्य से जुटी जानकारी ली। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी विपुल ने कहा कि, हमने 11 लोगों को बचाया है और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 12 लोग घायल हो गए थे, वहीं 15 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है।
पुलिस और दमकल टीम ने चलाया रेस्क्यू
गांधीनगर के कुड़ासण क्षेत्र में 'द बोस्की एम्पायर' कमर्शियल प्रोजेक्ट का निर्माण चल रहा था। लेकिन देर रात 9 बजे अचानक से दो इमारतों के बीच खड़ी की जा रही लोहे की एक पटिया अचानक गिर गई, जिससे उसके नीचे दबे मजदूर फंस गए। गांधीनगर पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। सूचना के आधार पर दमकलकर्मी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर बचाव कार्य के लिए पहुंचे। मौके पर मौजूद कई मजदूरों ने दावा किया कि, कई लोग उस समय धातु संरचना पर काम कर रहे थे जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
सीएम ने दिए थे निर्देश
हादसे के बाद सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया था, कि वे यह सुनिश्चित करें सभी घायलों को सही इलाज और देखभाल मिले। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी अभी भी मौके पर मौजूद हैं और अपनी ज़िम्मेदारियां सक्रिय रूप से निभा रहे हैं। हालांकि साइट मैनेजर ने पुष्टि की है कि अंदर कोई भी नहीं फंसा है, फिर भी हम अपनी ज़िम्मेदारी समझते हैं कि जब तक साइट से सारा मलबा हट नहीं जाता तब तक बचाव कार्य जारी रखा जाए। हमने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है और मलबा हटाने का काम भी शुरू हो गया है।
स्वास्थ मंत्री पहुंचे अस्पताल
स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया भी गांधीनगर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल श्रमिकों की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही अस्पताल अधिकारियों को निर्देश दिया कि, आपातकालीन देखभाल के लिए चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की कोई कमी न हो। डॉक्टरों को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए थे, जबकि घायलों को तत्काल उपचार प्रदान करने के लिए आवश्यक दवाएं और अन्य चिकित्सा सुविधाएं व्यवस्थित की गई है। हादसे में नवनिर्मित व्यावसायिक परियोजना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। आधिकारिक जांच से ढहने के कारण और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करवाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: 10 सितंबर 2026 का राशिफल: कृष्ण चतुर्दशी पर मघा नक्षत्र आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा?