फतेहपुर सीकरी की सियासत का मिजाज काफी हद तक ग्रामीण है। यहां किसान, सिंचाई और खेती से जुड़े सवाल चुनावी बहस के केंद्र में रहते हैं। जाट मतदाताओं की मजबूत मौजूदगी के साथ दलित, लोधी और दूसरे सामाजिक समूह भी नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। ऐतिहासिक पर्यटन स्थल होने के बावजूद आसपास के गांवों में रोजगार, सड़क और बुनियादी सुविधाओं की चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में 2027 की सियासी लड़ाई में जातीय समीकरण के साथ किसानों की नाराजगी और विकास का हिसाब भी अहम होगा। फतेहपुर सीकरी विधानसभा 2008 के परिसीमन से पहले इस सीट का पुराना स्वरूप अलग था।
2007 के चुनाव में बीएसपी के सूरजपाल सिंह ने बीजेपी के राजकुमार चाहर को 1,449 वोटों से हराया... 2012 में बीएसपी के सूरजपाल सिंह ने निर्दलीय राजकुमार चाहर को 5,623 वोटों से हराया। 2017 में बीजेपी के चौधरी उदयभान सिंह ने बीएसपी के सूरजपाल सिंह को 52,337 वोटों से हराया। 2022 में बीजेपी के बाबूलाल ने आरएलडी के बृजेश कुमार चाहर को 47,269 वोटों से हराया। जातीय समीकरण में जाट मतदाता सबसे प्रभावशाली समूह माने जाते हैं... इनकी संख्या करीब 85 हजार से 1 लाख 25 हजार तक है। जाटव और अन्य दलित, लोधी, ठाकुर, ब्राह्मण, मुस्लिम, वैश्य और वाल्मीकि समुदाय भी अहम हैं। जाटव मतदाता करीब 40 से 70 हजार, लोधी 25 से 38 हजार, ब्राह्मण और ठाकुर करीब 30 से 40 हजार तथा मुस्लिम मतदाता करीब 18 से 33 हजार की संख्या में हैं। सिंचाई, नहरों का पानी, ग्रामीण सड़कें, रोजगार, पर्यटन सुविधाएं और आवारा पशुओं की समस्या स्थानीय मुद्दे हैं।
फतेहपुर सीकरी विधान सभा का चुनावी इतिहास
वर्ष 2007 का चुनावी परिणाम
(पुराने परिसीमन वाला क्षेत्र)
विजेता- सूरजपाल सिंह (बीएसपी)
उपविजेता- राजकुमार चाहर (बीजेपी)
जीत का अंतर- 1,449 वोट
2012 का चुनावी परिणाम
विजेता- सूरजपाल सिंह (बीएसपी)
उपविजेता- राजकुमार चाहर (निर्दलीय)
जीत का अंतर- 5,623 वोट
2017 का चुनावी परिणाम
विजेता- चौधरी उदयभान सिंह (बीजेपी)
उपविजेता- सूरजपाल सिंह (बीएसपी)
जीत का अंतर- 52,337 वोट
2022 का चुनावी परिणाम
विजेता- बाबूलाल (बीजेपी)
उपविजेता- बृजेश कुमार चाहर (आरएलडी)
जीत का अंतर- 47,269 वोट
फतेहपुर सीकरी का जातीय समीकरण
जाट- करीब 85 हजार से 1 लाख 25 हजार
जाटव और अन्य दलित- करीब 40 हजार से 70 हजार
लोधी- करीब 25 हजार से 38 हजार
ठाकुर- करीब 30 हजार से 40 हजार
ब्राह्मण- करीब 30 हजार से 40 हजार
मुस्लिम- करीब 18 हजार से 33 हजार
वैश्य- करीब 15 हजार से 20 हजार
वाल्मीकि, काछी, अहीर और गड़रिया भी प्रभावशाली समूह
फतेहपुर सीकरी के स्थानीय मुद्दे
सिंचाई और नहरों के पानी की उपलब्धता
खारे पानी और पेयजल की समस्या
ग्रामीण सड़कें और रोजगार
पर्यटन सुविधाओं का विकास
आवारा पशुओं की समस्या
फतेहपुर सीकरी में पिछले दो चुनावों से बीजेपी का दबदबा रहा है। लेकिन किसान और ग्रामीण इलाकों की समस्याएं चुनावी बहस को नई दिशा दे सकती हैं।
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, क्या 2027 में आगरा उत्तर में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी