Israel-Iran War: इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने ईरान को लेकर एक ऐसी जानकारी दी है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हाल ही में आई एक खबर ने सबका ध्यान अपनी और खींचा है। दरअसल इजरायल बिना अमेरिका की मदद के भी ईरान पर ताबड़तोड़ हमला करने का दम कर सकता है।
डिफेंस फोर्सेज ने साफ कर दिया है कि वह जल्द कुछ बड़ा करना वाला है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नेतन्याहू के बिना भी ये मुमकिन है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
इजरायली डिफेंस फोर्सेज के ऐलान से कांपा ईरान
इजरायल के सरकारी प्रसारक 'कान' (Kan) से बात करते हुए आईडीएफ प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा कि इजरायल के लिए ईरान अब भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इजरायल को नष्ट करने का उसका नजरिया अभी खत्म नहीं हुआ है।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मध्य पूर्व में युद्ध एक बार फिर शुरू हो सकता है। वहीं ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल या अमेरिका हमला करते हैं तो इसका बिना किसी सीमा के पूरी ताकत के साथ और तुरंत जवाब दिया जाएगा।
यह भी पढ़े - Pakistan: मुल्ला मुनीर का खौफनाक चेहरा बेनकाब! लश्कर-ए-तैयबा के नेता हाफ़िज़ तलहा के बयान ने खोली पाक की पोल
नेतन्याहू के बिना क्या ईरान हो जाएगा तबाह?
आईडीएफ का यह बयान तब आया है, जब कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले को लेकर सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य विकल्पों पर चर्चा की जाएगी।
हालांकि आने वाले कुछ दिनों में ये भी साफ हो जाएगा कि इजरायल का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, क्योंकि नेतन्याहू को अभी तक बहुमत नहीं मिला है। वहीं पीएम की रेस में आइजनकोट सबसे आगे है।
यह भी पढ़े - Pakistan Food Crisis: एक रोटी के लिए तरसते बच्चे! भुखमरी से टूटती आवाम की उम्मीदें!