Mumbai Terror Attack 2008: कंगाल पाकिस्तान ने आज से 18 साल पहले इसी दिन एक ऐसी नापाक साजिश रची थी। जिसने कई जिंदगियां निगल ली। 26 नवंबर 2008 को कसाब और अन्य आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे और निहत्थे लोगों पर ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।

उनकी इस कायराना हरकत से जबरदस्त जान माल का नुकसान हुआ था। इस हमले में करीब 166 लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। चलिए आपको बताते है कि इस हमले के 18 साल बीतने के बाद भारत कितना बदल चुका है?

26/11 से भारत की बड़ी सीख

इस हमले के बाद मौजूदा सरकार के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों पर भी कई तरह के सवाल खड़े कर दिए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि इन 18 साल में भारत ने अपने आप को पूरी तरह से बदल दिया है।

2014 के बाद से तो आतंकवादी हमले में काफी हद तक कमी देखी गई है। साथ ही भारत अब चुप रहने की जगह दोगुनी शक्ति से हमला करता है। जो पड़ोसी मुल्क सपनों में भी नहीं सोच सकता है।

मुंबई हमले के बाद कितना बदला भारत?

26/11 हमले के बाद भारत ने समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ अपने कई तरह की तकनीक में बढ़ोतरी की है। आलम यह है कि अब भारत 250 किलोमीटर तक हमला कर सकता है। भारत के पास अब राफेल के साथ-साथ स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत है। एक मिसाइल पाकिस्तान के कई शहरों को तबाह कर सकती है। ऑपरेशन सिंदूर के समय एस-400 ने पाक द्वारा भेजे गए सभी ड्रोन को आसमान में भी ही तबाह कर दिया था।

यह भी पढ़े - India-China Relations: एलएसी पर भारी टेंशन के बीच भारत-चीन के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक, पढ़े पूरी रिपोर्ट

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक

2014 के बाद से जब-जब पाकिस्तान ने आतंकवादी हमला कराया। उसे करारा जवाब मिला है। भारत सरकार और वीर सैनिकों ने पड़ोसी मुल्क ने घर में घुसकर उनकी औकात दिखा दी है। 2016 में भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की थी। जिसने आतंकवादी के अंदर एक खौफ पैदा कर दिया था।

इसके बाद 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक की गई थी। इसके बाद 2025 ने भारत ने कुछ ऐसा किया जिसकी कल्पना पाकिस्तान कर नहीं सकता था। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत ऐसी दहशत फैलाई, जिसे देख कंगाल मुल्क कांप गया और महज 2 दिनों के अंदर भारत के सामने गिड़गिड़ाने लगा।

यह भी पढ़े - Pakistan Crisis: एक नहीं, इतने टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान? आसिम मुनीर के नए प्लान से भारत सतर्क!