Pakistan Food Crisis: पड़ोसी मुल्क की स्थिति एक ऐसे देश जैसी हो गई है, जिसकी आवाम रोटी के लिए तरस रही हो लेकिन उनके नेता विदेश घूम रहे है। चाहे वह शहबाज शरीफ या फिर मुल्ला मुनीर वह लगातार आवाम को बर्बाद करने में लगे हुई है।

खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेहूं जैसी जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों ने पाकिस्तान के गरीबों के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन खरीदना मुश्किल कर दिया है, जिससे देश में भारी संकट पैदा हो गया है। बड़े तो बड़े बच्चे भी रोटी के लिए तरस रही है।

4 में से एक परिवार पहुंचा भुखमरी के करीब

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (PBS) की सोशल इंडिकेटर से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार, मध्यम या गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करने वाले परिवारों का अनुपात 2018-19 के 15.92 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में 24.35 प्रतिशत हो गया है।

अकेले गंभीर खाद्य असुरक्षा का स्तर 2.37 प्रतिशत से बढ़कर 5.04 प्रतिशत हो गया है। इसका मतलब यह है कि सर्वेक्षण में शामिल लगभग हर चार में से एक परिवार ने सर्वेक्षण की अवधि के दौरान मध्यम या गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना किया।

ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अक्टूबर में खाद्य पदार्थों और गैर-मादक पेय पदार्थों की कीमतों में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

यह भी पढ़े - Pakistan Crisis: एक नहीं, इतने टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान? आसिम मुनीर के नए प्लान से भारत सतर्क!

भुखमरी से टूटती आवाम की उम्मीदें!

ये आंकड़े आय समूहों के बीच एक बड़ा अंतर भी दिखाते हैं। सबसे गरीब उपभोग वर्ग (सबसे कम खर्च करने वाले परिवारों) में, 45.97 प्रतिशत परिवारों को मध्यम या गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा, जबकि सबसे अमीर वर्ग में यह आंकड़ा 8.95 प्रतिशत था। ग्रामीण परिवारों में यह दर शहरी परिवारों की तुलना में अधिक रही—क्रमशः 26.72 प्रतिशत और 20.58 प्रतिशत।

रिपोर्ट में बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा, परिवारों की क्रय शक्ति (खरीदने की क्षमता) से कितनी गहराई से जुड़ी है। जब किसी परिवार के खर्च का एक बड़ा हिस्सा पहले ही भोजन पर खर्च हो जाता है, तो कीमतें बढ़ने पर अन्य जरूरी चीजों जैसे आवास, बिजली, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के लिए बहुत कम पैसा बचता है।

आलम यह है कि खाने-पीने की चीजों के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमत 700 पाकिस्तानी रूपये के आसपास पहुंच चुकी है। यानि 12 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत करीब 10000 पाकिस्तानी रूपये के आसपास पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़े - Mumbai Terror Attack 2008: 26/11 से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक, नए भारत ने दिखाई पाक की औकात