Mohammed Siraj: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में पहले टेस्ट में भारत के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। क्राइस्टचर्च में दूसरे गेम से पहले, भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि हैदराबाद का यह पेसर नेट्स में अच्छा कर रहा है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए कड़े फैसले लेने की जरूरत है।
बॉलिंग कोच के इस बयान से कयास लगने शुरू हो गए हैं कि सिराज को क्राइस्टचर्च टेस्ट में भी खेलने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि उनकी जगह इस गेंदबाज को मौका मिल सकता है।
वह मेरे लिए वर्ल्ड-क्लास बॉलर है- मोर्केल
गुरुवार को भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने मोहम्मद सिराज की तारीफ की, और उन्होंने कहा कि वह उनकी नजर में एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। मोर्केल ने कहा,
“मेरे हिसाब से, वह अच्छी बॉलिंग कर रहा है। वह मेरे लिए वर्ल्ड-क्लास बॉलर है। सिलेक्शन का फैसला लेना मुश्किल है। यह आसान नहीं है। हमारे लिए, बस उससे बात करते रहना है।”
सिराज को पहले टेस्ट में स्थान नहीं मिलने पर पूर्व खिलाड़ियों ने गंभीर और शुभमन के फैसले पर सवाल उठाए थे, और टीम मैनेजमेंट को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें- लाइव मैच में रिंकू सिंह हुए आगबबूला! कैमरे के सामने अंपायर को लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल
यहां के हालात बरार के लिए सही- मॉर्केल
साउथ अफ्रीका के इस पूर्व दिग्गज का मानना है कि क्राइस्टचर्च के इस मैदान पर गुरनूर बरार एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। मोर्केल ने कहा, “जब से वह इंडियन टीम में शामिल हुआ है, उसकी पेस और बाउंस को लेकर बहुत एक्साइटमेंट है। मुझे लगता है कि वह ऐसा खिलाड़ी है जो यहां के कंडीशन के लिए अच्छी तरह से सूट करेगा। देखते हैं कैसा रहता है।”
मोर्केल के इस बयान से लग रहा है कि गुरनूर अपना डेब्यू टेस्ट मैच शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल सकते हैं। मोर्केल ने इशारों ही इशारों में गुरनूर के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का भी हिंट दे दिया है।
वनडे सीरीज में बिखेरा था जलवा
इससे पहले गुरनूर बरार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे, जहां उनका प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा था। गुरनूर ने एकदिवसीय श्रृंखला में कुल चार मैच खेले थे, जिसमें 15.89 की एवरेज से 9 विकेट लिए और उन्हें इस दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। हालांकि गुरनूर के विकेटों की संख्या थोड़ी ज्यादा हो सकती थी, लेकिन पांचवें वनडे से पहले उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर टेस्ट दल में शामिल कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- शमी ने वैभव की ऐतिहासिक डबल सेंचुरी को बताया 'वीडियो गेम', बैटिंग तकनीक पर भी दिया रिएक्शन