Sheikh Hasina: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच अब अमेरिका के एंट्री हो चुकी है। पेंटागन के पूर्व अधिकारी Michael Rubin ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दरअसल पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को खुली चेतावनी दी है।
दरअसल कई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि शेख हसीना 16 दिसंबर 2026 को अपने देश वापस लौट सकती है। आइए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
पेंटागन के पूर्व अधिकारी Michael Rubin की दो टूक
पेंटागन के अधिकारी माइकल रुबिन ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “मैं बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूँ। अगर शेख हसीना या उनके साथ लौटने वाले किसी भी व्यक्ति को ज़रा भी नुकसान पहुँचता है, तो इसके लिए पूरी तरह से तारिक रहमान और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।” यह कहना उचित होगा कि हसीना के समर्थन में अमेरिका भी उतर चुका है। जिसने एक नई बहस छेड़ दी है।
Sheikh Hasina की एंट्री से बांग्लादेश में मचा बवाल
बता दें कि बीते कुछ महीनों में बांग्लादेश में बवाल मचा हुआ है। हसीना की पार्टी आवामी लीग के कार्यकर्ता लगातार लगातार एक्टिव नजर आ रहे है। कई जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही है। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है। हिंसा लगातार भड़कती जा रही है।
माइकल रुबिन ने बांग्लादेश के घटनाक्रम पर लगातार हमला बोला है। इससे पहले उन्होंने अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस को "लोकतंत्र का दुश्मन" करार देते हुए उन पर जमात-ए-इस्लामी के "आतंकवाद" को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़े - Israel-Iran War: अमेरिका के बिना इजरायल ईरान पर करेगा भीषण हमला! IDF की नई चेतावनी से ट्रंप के छूटे पसीने