Mohammed Shami: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने बयान से क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। शमी ने हाल ही में क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।
हालांकि, अब शमी ने इंडियन टीम में वापसी की उम्मीद छोड़ दी है, और इसके बजाय वह घरेलू टीम बंगाल और इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहे हैं। शमी ने कहा कि वह अब क्रिकेट का आनंद लेना चाहते हैं।
मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं- शमी
मोहम्मद शमी से जब वनडे विश्व कप 2027 और टी20 वर्ल्ड कप 2028 में खेलने की इच्छा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा,
"मैंने इन सब चीजों को गिनना बंद कर दिया है। अब मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं। वे (सिलेक्टर्स) जो भी तय करेंगे, वह बेहतर होगा। लेकिन मेरी तरफ से, बस एक ही चीज है कि खेलते रहना है, रिदम में रहना है, और कम से कम राज्य और आईपीएल के लिए खेलते रहना है।"
शमी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था, और इसके बाद उनको दोबारा इंडियन टीम में वापसी का मौका नहीं मिला।
अनुभव बहुत मायने रखता है- शमी
मोहम्मद शमी का मानना है कि जब तक आपको यह खेल खेलने में आनंद आता है, तब तक आपको यह खेलते रहना चाहिए। शमी ने यह भी कहा कि क्रिकेट में अनुभव बहुत मायने रखता है। 36 वर्षींय तेज गेंदबाज ने कहा,
“जब तक आपको क्रिकेट पसंद है, जब तक आपको इसमें मजा आता है, आपको खेलना चाहिए। यही मेरा मोटिवेशन है, कि मैं अभी भी इसका मजा ले रहा हूं, और मुझे उम्मीद है कि कुछ लड़के राज्य के लिए खेलते हुए कुछ सीखेंगे या कुछ सीखेंगे क्योंकि अनुभव बहुत मायने रखता है।”
वह पारी सोच से भी परे थी- मोहम्मद शमी
जब मोहम्मद शमी से वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,
"वह पारी सोच से भी परे थी। उन्होंने इसे वीडियो गेम की तरह खेला। आप सोच भी नहीं सकते कि टीम 200-250 रन का पीछा कर रही है, और गेम 14-15 ओवर में खत्म हो जाता है। लेकिन हमने उसकी हिटिंग रेंज पहले भी देखी है। और मुझे उम्मीद है कि उसकी काबिलियत, और वह जोन में हिट करने का कितना मजा लेता है, उम्मीद है कि वह ऐसा बहुत लंबे समय तक करता रहेगा और टीम के लिए अच्छा परफॉर्म करता रहेगा।"
ये भी पढ़ें- लाइव मैच में रिंकू सिंह हुए आगबबूला! कैमरे के सामने अंपायर को लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल