IND A vs PAK A Live Streaming: रविवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच महामुकाबला खेला जाना है। इंडिया ए ने अपने पिछले मैच में पड़ोसी नेपाल को 306 रनों की बड़ी मात दी, तो पाकिस्तान ए संयुक्त अरब अमीरात को हराकर दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेगी।
लेकिन बहुत से फैंस यह जानना चाहते हैं कि वह इस मैच को कहां देख सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और सीधा टेलीकास्ट कहां पर किया जाएगा।
IND A vs PAK A लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और पाकिस्तान के बीच यह ब्लॉकबस्टर मैच अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं तो इसलिए आपको शुल्क देना पड़ सकता है। दरअसल, मोबाइल पर यह मैच सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा, जिसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है, क्योंकि फ्री में सिर्फ कुछ ही मिनट आप इस मैच को देख पाएंगे।
Innings Break! Superb centuries from Captain Tilak Varma and Kumar Kushagra propel India A to 3️⃣3️⃣2️⃣ 🎯 Over to the bowlers now ⏳ Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/eYhdGF6xyf
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
वहीं, लैपटॉप पर मैच का आनंद लेने वाले फैंस को सोनी लिव की वेबसाइट पर जाना होगा, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन अनिवार्य होगा। यहां भी फ्री में कुछ ही मिनट आप मैच देख पाएंगे।
IND A vs PAK A लाइव प्रसारण
रविवार को आप इस मैच का मजा अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर भी उठा सकते हैं। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यहां आपको हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य क्षेत्रिए भाषाओं में भी भारत-पाकिस्तान मैच की कमेंट्री सुनने को मिल सकती है, जो आपके इस मजे को दोगुना कर देगी।
India A's largest victory (by runs) in List A cricket ✅ An exceptional performance from India A to register a mammoth 3️⃣0️⃣6️⃣-run victory over Nepal to kickstart their #RisingStarsAsiaCup campaign 🥳🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP https://t.co/RMzAlrrHDG
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
आपको बता दें कि, इस मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे फेंकी जाएगी, जबकि इससे आधे घंटे पहले दोनों ही टीमों के कप्तान टॉस के लिए आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक देखने को मिलता है, या फिर नहीं।
इंडिया 'ए' और पाकिस्तान 'ए' की टीम एसीसी पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में
इंडिया 'ए': तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुश कोटियन, हर्ष दुबे और अरशद खान.
पाकिस्तान 'ए': अब्दुल समद (कप्तान), शाहजैब खान, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान रंधावा, मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रजा, साद मसूद, शमील हुसैन और फरहान युसूफ.
ये भी पढ़ें- रविवार को होगी भारत-पाकिस्तान की महाभिड़ंत, हाई-वोल्टेज में वैभव-अभिषेक पर होंगी सभी की नजरें