आगरा उत्तर की सियासत में बीजेपी की पकड़ लंबे समय से मजबूत रही है। लेकिन इस शहरी सीट पर चुनाव सिर्फ पार्टी की ताकत से तय नहीं होता, व्यापारिक वर्ग, अलग-अलग सामाजिक समुदायों और रिहायशी इलाकों के मतदाताओं की अपनी अहमियत है। सड़क, जलभराव, ट्रैफिक और नागरिक सुविधाओं से जुड़े सवाल भी चुनावी चर्चा का हिस्सा रहते हैं। ऐसे में विपक्ष के सामने चुनौती बीजेपी के मजबूत आधार में सेंध लगाने के साथ-साथ अलग-अलग मतदाता वर्गों को एक साथ जोड़ने की है आगरा उत्तर विधानसभा सीट मौजूदा स्वरूप में 2008 के परिसीमन के बाद बनी और यहां पहला चुनाव 2012 में हुआ।

2012 में बीजेपी के जगन प्रसाद गर्ग ने बीएसपी के राजेश कुमार अग्रवाल को 23,356 वोटों से हराया। 2017 में जगन प्रसाद गर्ग ने बीएसपी के इंजीनियर ज्ञानेंद्र गौतम को 86,320 वोटों से हराया। 2019 के उपचुनाव में बीजेपी के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने समाजवादी पार्टी के सूरज शर्मा को 60,031 वोटों से हराया। 2022 में पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बीएसपी के शब्बीर अब्बास को 1,12,370 वोटों से हराया। जातीय समीकरण में वैश्य और ब्राह्मण प्रभावशाली समूह माने जाते हैं। अनुसूचित जाति के मतदाताओं की अनुमानित हिस्सेदारी करीब 19.82 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाताओं की पुरानी अनुमानित हिस्सेदारी 14 से 16 प्रतिशत के बीच बताई गई है। पंजाबी, बघेल और अन्य शहरी समुदाय भी चुनावी समीकरण में अहम हैं। सड़क, जलभराव, नालों की सफाई, ट्रैफिक, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और नागरिक सुविधाएं स्थानीय मुद्दे हैं।

आगरा उत्तर का चुनावी इतिहास

2012 का चुनावी परिणाम

विजेता- जगन प्रसाद गर्ग (बीजेपी)
उपविजेता- राजेश कुमार अग्रवाल (बीएसपी)
जीत का अंतर- 23,356 वोट

2017 का चुनावी परिणाम

विजेता- जगन प्रसाद गर्ग (बीजेपी)
उपविजेता- इंजीनियर ज्ञानेंद्र गौतम (बीएसपी)
जीत का अंतर- 86,320 वोट

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, क्या 2027 में आगरा दक्षिण में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी

2019 का उपचुनाव के परिणाम

विजेता- पुरुषोत्तम खंडेलवाल (बीजेपी)
उपविजेता- सूरज शर्मा (एसपी)
जीत का अंतर- 60,031 वोट

2022 का चुनावी परिणाम

विजेता- पुरुषोत्तम खंडेलवाल (बीजेपी)
उपविजेता- शब्बीर अब्बास (बीएसपी)
जीत का अंतर- 1,12,370 वोट

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, क्या 2027 में एत्मादपुर में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी

जातीय और सामाजिक समीकरण

वैश्य और ब्राह्मण- प्रभावशाली मतदाता समूह
अनुसूचित जाति- अनुमानित 19.82 प्रतिशत
मुस्लिम- अनुमानित आंकड़ा 14 से 16 प्रतिशत
पंजाबी, बघेल और अन्य शहरी समुदाय चुनावी समीकरण में अहम

आगरा उत्तर के स्थानीय मुद्दे

सड़कें और जलभराव
नालों की सफाई और जलनिकासी
ट्रैफिक और नागरिक सुविधाएं
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता

आगरा उत्तर में बीजेपी की जीत का अंतर लगातार बढ़ा है। लेकिन चुनाव सिर्फ पुराने नतीजों के आधार पर नहीं लड़ा जाता... स्थानीय नाराजगी, उम्मीदवार की छवि और विपक्ष की रणनीति भी अहम होगी।

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर किसका होगा कब्जा? क्या 2027 में आगरा कैंट में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी