नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। पीएम मोदी ने इसे संविधान निर्माताओं की भावना के खिलाफ बताते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर का भी जिक्र किया।

Highlights:

* पीएम मोदी ने विपक्ष पर OBC आरक्षण में कटौती कर मुस्लिम आरक्षण देने का आरोप लगाया।

* महिला आरक्षण विधेयक पास नहीं होने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया।

* अनुच्छेद 356, 370 और नक्सलवाद के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। 

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को देना चाहता है विपक्ष

 

प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित लेख में विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष अब 'विरोध पक्ष' की जगह 'अवरोध पक्ष' बनता जा रहा है। संसद की कार्यवाही बाधित करना संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने का विकल्प नहीं हो सकता।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के विरोध के कारण महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। हालांकि, विपक्षी दलों ने इस विधेयक को परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जताई थी।

42वें संविधान संशोधन पर उठाए सवाल

पीएम मोदी ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल का जिक्र करते हुए पहले और 42वें संविधान संशोधन पर सवाल उठाए। उन्होंने अनुच्छेद 356 के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि एक पार्टी ने इसके जरिए करीब 100 बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त किया।

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35A का जिक्र करते हुए जम्मू-कश्मीर में SC, ST, OBC और महिलाओं के अधिकारों की बात कही। साथ ही माओवाद के खिलाफ कार्रवाई को उपलब्धि बताते हुए 'दिमागी नक्सलियों' पर भी निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए इन्हें सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में अहम कदम बताया।

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा, क्या 2027 में एत्मादपुर में फिर से वापस लौटेगी बीजेपी