उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में सियासी रणनीति तेज हो गई है। चुनाव की तैयारियों में सभी राजनितिक पार्टिया जुट गई है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा है कि पार्टी हर उस परिवार तक पहुंचेगी, जिसके साथ अन्याय या अत्याचार हुआ है। इन परिवारों को जोड़कर समाजवादी पार्टि अपने वोट में बढ़ोतरी करेगी या फिर यूं कहें कि भाजपा के इतने ही वोट कम करेगी।
अखिलेश की सरकार बनी तो कराएगी हर धोखाधड़ी की जांच
समाजवादी पार्टि के प्रमुख और राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो रिमोट सेंसिंग तकनीक से जांच कराएंगे कि गाड़ी कैसे पलटी। इसके साथ ही फर्जी मुठभेड़ों की भी आवश्यक जांच कारवाई जाएगी। इसके लिए जितना भी धन लगेगा, सरकार व्यवस्था करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक का सबसे ज्यादा प्रयोग खेतीबाड़ी, इलाज और पढ़ाई में किया जाएगा।
भाजपा सरकार एक्सप्रेसवे के नाम पर जेबें कर रही भारी
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में 72 जिलों में 151 से ज्यादा स्थानों पर डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ी गईं हैं, जिसमें अब तक सिर्फ 14 मामलों ही में गिरफ्तारियां हुई है। भाजपा सरकार में एक्सप्रेसवे के नाम पर जेबें भरी गईं हैं और उत्तर प्रदेश पेपरलीक के मामले में सबसे आगे रहा है।
अखिलेश ने कहा हम महिलाओं को देगे दो लाख रुपये
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो गोंडा प्रकरण में दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। पीडीए समाज के अधिकारियों को चुनाव तक महत्वहीन कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर ओमप्रकाश राजभर की पोस्ट कम आने को लेकर अखिलेश ने कहा कि पासवर्ड छिन जाने से बार्गेनिंग हो रही होगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन बैंकों से व्यवस्था कर यह सरकार महिलाओं को एक लाख रुपये देगी, हमारी सरकार बनी तो उसी बैंक से लेकर हम महिलाओं को दो लाख रुपये देंगे।
24 सितंबर को हाईटेक प्रचार रथ (PDA) से रायबरेली जाएंगे अखिलेश
डीयू छात्रसंघ में सपा की ओर से खड़े छात्र की हार पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वहां धांधली न होती तो हमारा उम्मीदवार ही जीतता। अखिलेश यादव हाईटेक प्रचार रथ पीडीए रथ से 24 सितंबर को रायबरेली जाएंगे और वह 12 बजे चुरुआ पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे विधायक राहुल लोधी के आवास जाएंगे और शाम करीब पांच बजे तक रायबरेली में रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़े- CM रेखा गुप्ता, चुनाव आयुक्त संधू, आडवाणी, जयशंकर समेत कई दिग्गजों को SIR की नोटिस