Aadhaar Email ID Update: अगर आपके Aadhaar Card में Email ID रजिस्टर्ड नहीं है या पुरानी ईमेल आईडी बदलना चाहते हैं, तो यह काम अब मोबाइल से घर बैठे किया जा सकता है। इसके लिए आधार सेंटर जाने और लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। Aadhaar App के जरिए यूजर्स Email ID को आधार से जोड़ने या अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बताया गया है कि इस सुविधा के लिए Aadhaar App में OTP Verification के साथ Face Authentication का इस्तेमाल किया जाता है। खास बात यह है कि यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक फ्री बताई जा रही है। ऐसे में अगर आप अपने आधार रिकॉर्ड में Email ID जोड़ना चाहते हैं, तो घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Aadhaar App से Email ID कैसे अपडेट करें?

घर बैठे Email ID अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Aadhaar App का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा। अगर ऐप पहले से फोन में है, तो उसे अपडेट कर लें।

Aadhaar App डाउनलोड या अपडेट करें

अपने Android या iOS स्मार्टफोन में Aadhaar App का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें। ऐप पहले से मौजूद है तो यह भी सुनिश्चित करें कि वह अपडेटेड हो।

Aadhaar Number से लॉगिन करें

अब Aadhaar App खोलें और अपना 12 अंकों का Aadhaar Number दर्ज करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP डालकर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।कुछ मामलों में ऐप में उपलब्ध दूसरे सिक्योरिटी विकल्पों के जरिए भी ऑथेंटिकेशन किया जा सकता है।

Email Add/Update विकल्प पर जाएं

लॉगिन करने के बाद ऐप के Services सेक्शन में जाएं। यहां आपको Email Add/Update का विकल्प दिखाई देगा।

अगर इस सुविधा के सामने Free लिखा दिखाई दे रहा है, तो आप बिना शुल्क के आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

नई Email ID दर्ज करें

अब वह Email ID दर्ज करें जिसे आप अपने Aadhaar से लिंक करना चाहते हैं। ईमेल आईडी भरने के बाद उसे एक बार ध्यान से चेक कर लें, ताकि गलत ईमेल दर्ज न हो जाए।

OTP से Email ID Verify करें

Email ID दर्ज करने के बाद उस पर OTP भेजा जाएगा। ऐप में प्राप्त OTP दर्ज करके अपनी नई Email ID को Verify करें।

Face Authentication पूरा करें

इसके बाद Face Authentication की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए फोन के फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह प्रक्रिया आधार से जुड़ी जानकारी को अपडेट करने वाले व्यक्ति की पहचान सत्यापित करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

Update Request Submit करें

सारी जानकारी दोबारा चेक करने के बाद Update Request को Submit कर दें। रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद आपको एक Update Request Number (URN) मिल सकता है।

इसे संभालकर रखें। आगे चलकर इसी के जरिए अपडेट रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक करने में मदद मिल सकती है।

Email ID अपडेट हुई या नहीं, ऐसे करें चेक

Email ID अपडेट होने के बाद आप UIDAI की वेबसाइट के जरिए इसकी स्थिति को Verify कर सकते हैं।

इसके लिए My Aadhaar सेक्शन में जाकर Aadhaar Services में Verify Email/Mobile Number विकल्प चुनें। इसके बाद Aadhaar Number, नई Email ID और CAPTCHA जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।इसके बाद Email पर आए OTP के जरिए Verification पूरा किया जा सकता है। प्रक्रिया सफल होने पर स्क्रीन पर इसकी पुष्टि दिखाई देगी।

Aadhaar में Email ID लिंक करने के क्या फायदे हैं?

आधार से Email ID लिंक होने पर आपको आधार से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी और अलर्ट ईमेल के जरिए प्राप्त हो सकते हैं। इससे Aadhaar से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते समय एक अतिरिक्त Communication Channel भी उपलब्ध रहता है।इसके अलावा आधार से संबंधित किसी सेवा में Email Verification की जरूरत पड़ने पर भी यह काम आ सकता है। हालांकि, Email ID को Aadhaar से लिंक करना हर सेवा के लिए अनिवार्य हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

31 दिसंबर 2026 तक फ्री होने का दावा

Aadhaar App के जरिए Email ID अपडेट करने की सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त होने की जानकारी दी गई है। इसके बाद शुल्क लागू होगा या नहीं, यह UIDAI के आगे के नियमों पर निर्भर करेगा।वहीं, अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया के बजाय Aadhaar Seva Kendra पर जाकर Email ID अपडेट करवाते हैं, तो वहां लागू शुल्क देना पड़ सकता है।

इसलिए घर बैठे प्रक्रिया शुरू करने से पहले Aadhaar App का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करें और किसी भी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति के साथ अपना Aadhaar OTP कतई शेयर ना करें।