Ankit Baliyan Murder Case : उत्तर प्रदेश के शामली में हुए मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड मामले में पुलिस अब अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। जहां पूर्व में 2 शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। तो कुछ को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वांछित अन्य फरार आरोपियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता और गोगी गैंग के सदस्य राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया (भोला साहपुरिया) पर अब 1 लाख का इनाम घोषित कर दिया है।
पुलिस कर रही है छापेमारी
हत्याकांड मामले में पुलिस की टीम बारिकी से जांच कर रही है। मामले में शातिर शूटर भोलू शाहपुरिया ने पूर्व में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए विदेश में छिपे होने का ढोंग रचा था। जिससे जांच एजेंसियों को भटकाया जा सके। लेकिन तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर जो खुलासा हुआ उसके बाद भारत में ही दिल्ली एनसीआर समेत कई गुप्त ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। भालू शाहपुरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। उसने दावा किया था कि अंकित ने गोगी गैंग के दुश्मनों का साथ दिया और उन पर गाना बनाया था।
अब तीन अपराधियों पर 1-1 लाख का घोषित किया इनाम
इस मामले में एसटीएफ ने दो मुख्य शूटरों को पहले ही एक पुलिस ने मार गिराया। वहीं 2 अन्य फरार शूटरों-सत्यम और आर्यन पर भी पुलिस ने 1-1 लाख रूपये का इनाम घोषित किया और उनकी तलाश में 18 से ज्यादा टीमें छापेमारी कर रही हैं। ऐसे में अब भोला सहापुरिया पर 1 लाख का इनाम घोषित कर पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का काम कर रही है।
रेड कॉर्नर नोटिस जारी
गैंग से जुड़े चिराग और मोंटी के खिलाफ पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस यह आशंका जता रही है कि चिराग कनाड़ा में और मोंटी अमेरिका में हो सकता है। दोनों को धर दबोचने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के जरिए कार्रवाई की तैयारी भी पुलिस ने कर दी है।
4 बदमाशों ने की थी फायरिंग
26 अगस्त को अंकित बालियान शामली के नालापटरी के पास बने जिम से जैसे ही बाहर निकला था, तभी उसके ऊपर 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में अंकित बालियान की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी शूटर्स की तलाशी की। सोनीपत का शूटर सुमित और मोहित मुठभेड़ में ढेर हो गए तो अन्य आरोपी सत्यम और आर्यन पर 1-1 लाख का इनाम घोषित किया जा गया था।
पुलिस भोलू से जुड़े लोगों से कर रही पूछताछ
पुलिस जांच में राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के नाम का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शूटर भोलू शाहपुरिया के नाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित कर दिया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मामले में दी गई जानकारी के मुताबिक भोलू की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस उससे जुड़े लोगों से भी पूछताछ में जुटी है। पुलिस रिकॉर्ड में भोलू के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात से दहला असम! फ्रिज में मिला सिर, घर का मंजर देख पुलिस हैरान