Assam News : असम के गुवाहाटी में सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस वारदात ने राजधानी दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड की यादे ताजा कर दी है। अपराधी ने ठीक वैसे ही घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची। महिला के शव को कई टुकड़ों में काटा। कमरे में खून से लथपथ घड़ को देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैलियों में लिपटा हुआ फ्रिज के अंदर से बरामद हुआ। इस पूरे मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मामले में महिला का पति मुख्य आरोपी है। पुलिस ने बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आखिर आरोपी ने अपनी ही पत्नी का कत्ल क्यों किया?
फ्रिज में मिला कटा हुआ सिर
गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में एक घर के अंदर से महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद हुआ। दरअसल इस पूरे मामले में घर के पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि घर से अजीब सी दुर्गंध आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। जहां घर के फर्श पर खून से लथपथ एक सिर कटा शव पड़ा था। पहली नज़र में ही मामला हत्याकांड का दिखाई दे रहा है। क्योंकि कपड़े देखकर ही पुलिस ने अंदाजा लगा लिया था कि शव महिला का है। शव को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। क्योंकि केवल धड़ ही मौजूद था, सिर धड़ से अलग था।
आरोपी पति है कैब चालक
पुलिस ने घर की तलाशी ली और तलाशी पुलिस को फ्रिज तक लेकर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही फ्रिज खोला उसे प्लास्टिक की थैलियों में लिपटा हुआ महिला का सिर बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान रिया तालुकदार के रूप में हुई है। जो बुटीक में काम करती थी और उसका पति कैब चालक है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आरोपी पति ने खुद किया सरेंडर
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि हत्या 24 से 48 घंटे पूर्व की गई। महिला का पति इस मामले में संदिग्ध है। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ने पुलिस के सामने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पेरिस में गूंजा सनातन का संदेश! पहले हिंदू मंदिर को लेकर PM मोदी का खास संदेश