Satya Niketan Building Collapse: साउथ दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में स्थित सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमसीडी के 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर का नाम शामिल है।

इन अधिकारियों पर गिरी गाज

1. राकेश कुमार-डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन
2. रणवीर सिंह- सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, साउथ जोन
3. ललित कुमार गोयल- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, साउथ जोन
4.सुनील चौहान-असिस्टेंट इंजीनियर, साउथ जोन
5.आशीष कुमार- जूनियर इंजीनियर

 

Image

Image

ImageImage

राहत बचाव कार्य लगातार जारी

रविवार करीब 1:30 बजे का सुबह भारी बारिश के कारण दिल्ली में कल यानी बीते दिन सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग अचानक भर भराकर गिर गई। मलबें में दबने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन भी इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। सीएम से लेकर आला अधिकारी और राहत बचाव टीम मौके पर जुटी है। लगातार मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। सीएम ने बिल्डिंग के मालिक के साथ-साथ MCD के अधिकारियों की भी लापरवाही इस घटना के पीछे की वजह बताई गई। क्योंकि पुरानी बिल्डिंग होने के कारण बेसमेंट में पानी भर गया था जिसकी वजह से पिलर ने नीव को छोड़ दिया और पूरी इमारत पल भर में ध्वस्त हो गई।

7 लोगों की मौत, 12 लोगों का रेस्क्यू

5 मंजिला इमारत गिरने के इस हादसे में तकरीबन 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। युद्ध स्तर पर खोज और बचाव का काम चल रहा है। मलबें में फंसे लोगों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस और दिल्ली अग्निशमन सेवा टीम के साथ-साथ NDRF, DDMA की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। NDRF के IG नरेंद्र बुंदेला ने के मुताबिक देर रात भी राहत बचाव अभियान तेज कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: BRICS Summit के चलते दिल्ली में स्कूल बंद, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया छुट्टी का आदेश