18वां BRICS Summit 2026 को लेकर लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सभी स्कूल 11 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा इसकी जानकारी देते हुए रविवार को एक सर्कुलर पत्र जारी किया गया था। निदेशालय की तरह से जारी सर्कुलर में रूट डायवर्जन का हवाला दिया गया। है। क्योंकि BRICS Summit के दौरान कई जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। ऐसे में सरकार छात्रों को किसी तरह की परेशानी ना हो उसके लिए पहले ही सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया गया है।

11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल बंद

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से 11 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। यह फैसला 18वें ब्रिक्स समिट को देखते हुए लिया। जिसके लिए शिक्षा निदेशालय द्वारा सर्कुलर जारी निदेशालय के तहत आने वाले सरकारी, सहायता प्राप्त और बिना सहायता वाले मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों समेत के लिए भी जारी किया गया है। 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार है, ऐसे में स्कूल पहले से ही बंद होंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने 22 जगहों को किया डायवर्जन

इससे पूर्व केंद्र और दिल्ली सरकार के दफ्तरों को लेकर भी सर्कुलर पहले ही जारी कर 11 सितंबर को अवकाश का ऐलान किया गया है। क्योंकि बच्चों को आने जाने में कहीं रूकावट न हो ऐसी स्थिति में अब स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। 18वें ब्रिक्स सम्मेलन से पहले ही दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए रिहर्सल किया है। 11 से 13 सितंबर तक होने वाले इवेंट्स के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट की ड्रिल कर ली है। ट्रैफिक पुलिस ने 22 स्थानों पर डायवर्जन की योजना बनाई और 35 से ज़्यादा सड़कों पर रेगुलेटेड ट्रैफिक मूवमेंट की योजना बनाई है। दरअसल 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार है ऐसे में ट्रैफिक कम होने की लगभग पूरी संभावना जताई जा रही है।

क्या कॉलेज भी रहेंगे बंद?

दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आदेश में केवल स्कूलों और दफ्तरों को ही बंद रखने का जिक्र है। 11 सितंबर को राजधानी में कॉलेज खुले रहेंगे। भारत में 12 से 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। यह 2 दिवसीय सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में कई वैश्विक नेता शिरकत करेंगे। कुछ 10 सितंबर को तो कुछ 11 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल और सरकारी दफ्तरों को बंद रखने का निर्देश है।

यह भी पढ़ें: Ankit Baliyan Murder Case: भोला सहापुरिया की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 1 लाख का इनाम