Satya Niketan : साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल को धर दबोचा। हादसे में हरिराम बंसल हादसे के बाद से ही भागा हुआ था। दिल्ली पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस उसे पकड़कर दिल्ली ला रही है। जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। हरिराम बंसल के दिल्ली में अनेक जगहों पर जमीन और फ्लैट है। इसमें से एक सत्य निकेतन की जमीन भी थी। जिसपर यह इमारत बनी थी, जो वर्तमान समय में जर्जर हो गई थी। हादसे में 7 लोगों की जान चली गई है और 12 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
गुरूग्राम में रहता है मुख्य आरोपी
आज ही MCD के 5 वरिष्ठ अधिकारियों पर लापरवाही मामले में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कार्रवाई की है। इसमें 5 वरिष्ठ अधिकारियों को सीएम के निर्देश पर सस्पेंड कर दिया गया है। इन अधिकारियों का सस्पेंशन लेटर भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस द्वारा बिल्डिंग के मालिक को पकड़ना एक बड़ी कामयाबी है। सत्य निकेतन में गिरने वाली बिल्डिंग का मालिक हरिराम बंसल गुरुग्राम के सेक्टर 23 में रहता हैा। यहां के पॉश इलाके की मार्केट में उसकी एक हार्डवेयर की दुकान भी है। उसकी 4 से 5 प्रॉपटीज भी है।
यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसा : CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, हादसे में MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड