Delhi News : DJB STP टेंडर घोटाला मामले में आज दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को ज़मानत दे दी है। उन्हें एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने DJB STP टेंडर घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 2 लाख के ज़मानती बॉन्ड और उतनी ही राशि के 2 ज़मानती बॉन्ड पर जमानत दी है।

जब दोबार बुलाया गया तो किया गिरफ्तार

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल चुकी है। कोर्ट ने उन्हें 2 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। आम आदमी पार्टी के नेता जैन पर दिल्ली जल बोर्ड STP घोटाले में संलिप्त होने के आरोप हैं। सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन की ओर से वकील एन हरिहरन ने दलील रखते हुए कहा था कि, उनकी गिरफ्तारी इस मामले में 27 महीने बाद की गई। जिस दौरान उन्हें केवल एक बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। जब उन्हें दोबारा बुलाया गया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाया था

दिल्ली जल बोर्ड करप्शन केस में ACB की टीम ने सत्येंद्र जैन को 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस दौरान सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने संबंधित दस्तावेजी की जांच की। जांच रिपोर्ट आने के बाद कहा गया कि आरोपी को गिरफ्तार करना ठीक नहीं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Meets Bart De Wever: भारत-बेल्जियम के रिश्तों को मिली नई मजबूती,दोनों देशों के बीच हुआ MOU