Rajasthan Local Body Election 2026: राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए आज दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। सुबह 7 बजे से मतदाता मतदान केंद्र पहुंचकर अपने पसंद के उम्मीदवार की किस्मत को EVM में कैद कर देश के भविष्य में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे है। आज 6 नगर निगमों समेत 147 निकायों के 4774 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। 14 सिंतबर को मतगणना होगी।

भाजपा विधायक अनीता भदेल ने डाला वोट

भाजपा विधायक अनीता भदेल ने अजमेर में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा- मैंने अपने बूथ पर कमल के फूल पर मतदान किया है। निश्चित तौर से पूरे अजमेर में कमल का फूल ही खिलने वाला है। हमारे मुख्यमंत्री ने संकल्प पत्र भी जारी किया है,बहुत सारे वादे स्थानीय स्तर पर किए हैं और अब उन्हें पूरा करने की बारी आने वाली है। हम जनता के हित में विकास के काम करने वाले हैं।

राजवर्धन सिंह राठौर ने लाइन में लगकर किया मतदान

राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मतदान केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर में भाजपा की जीत को लेकर कहा कि, इस चुनाव में जब हमारे नए पार्षद जीतेंगे तो और तेज विकास होगा। अगले 10 वर्षों में जयपुर सबसे विकसित शहर बनेगा। देश का पैसा पूर्ण रूप से धरातल पर पहुंच रहा है। भाजपा सभी चुनावों को महत्वपूर्ण मानती है। इसलिए अपना काम निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करती है। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।

 

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मतदान

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वार्ड 141 के सिटी पैलेस स्थित बूथ नंबर 10 पर अपना वोट डाला।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने किया मतदान

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान के जोधपुर में मतदान किया। वह सुबह 8:30 पर जोधपुर के रेडिसन होटल से रवाना होकर अपने मतदान स्थल पहुंचे।

 

क्या बोले अजमेर के ASP

अजमेर के ASP राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि, पुलिस और प्रशासन शांतिपूर्वक और स्वतंत्र तरीके से चुनाव की प्रक्रिया को माहौल में चुनाव हो। मतदाताओं को किसी तरह की समस्या न हो और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए इसका ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है। लगातार गश्त की जा रही है। ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे और आम जन को कोई समस्या न हो।

सीएम भजन लाल सुबह 10 बजे डालेंगे वोट

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा आज सुबह 10 बजे अपना वोट डालेंगे। वे गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे जहां उन्होंने अपना वोट डाला।

यह भी पढ़ें: नंदू गैंग के शातिर शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, व्यापारी को फोन पर कहा- 2 करोड़ दो नहीं तो...