Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इसमें पुलिस और नंदू गैंग के शर्प शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। बता दें कि दोनों शूटरों ने इसी महीने सितंबर में सोनीपर में 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इतना ही नहीं दोनों शूटरों ने फायरिंग भी की थी। मामले में दोनों शूटर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। शूटरों के कब्जे से पुलिस ने तमंचे और बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।
नंदू गैंग से जुड़े हैं दोनों शार्प शूटर
दरअसल सोनीपत में 2 व्यापारी से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाले नंदू गैंग से जुड़े शार्प शूटरों की तलाश थी। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट को दबिश पर लगाया। इसी के अंतर्गत नेशनल हाईवे 334बी पर गांव हरसाना के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार करने के लिए एंटी गैंगस्टर यूनिट मौके पर पहुंची।
देर रात व्यापारी से फोन पर मांगी थी रंगदारी
देर रात शूटरों ने खरखौदा के रहने वाले दीपक को फोन किया और नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इतना ही नहीं पैसे न देने पर बदमाशों ने दीपक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी देने के तकरीबन आधा घंटे बाद शूटर खांडा़ रोड़ स्थित दीपक के ऑफिस पर पहुंचे। बगैर नंबर की बाइक पर सवार दोनों शूटरों ने दीपक के ऑफिस पर फायरिंग भी की थी। फायरिंग कर दोनों शूटर मौके से भाग गए थे।
अस्पताल में कराया भर्ती
फायरिंग की सूचना के आधार पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने शूटरों का पीछा किया। पुलिस ने शूटरों की घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस शूटरों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई के दौरान फायरिंग की जिसमें दोनों शूटर अंकित और हर्ष घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
भेजा जाएगा जेल
बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 3 देशी पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की कई बगैर नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: बुकावु अग्निकांड: 2 स्कूलों में आग का तांडव, 26 छात्रों की गई जान