Rajasthan Nikay Chunav: 9 सितंबर 2026 यानी आज बुधवार की सुबह 7 बजे राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरु हो चुका है। शाम 6 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। 162 नगरीय निकायों में 5393 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। तकरीबन 57.5 लाख मतदाता आज अपने एक वोट की ताकत के दम पर 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
पहले चरण के निकाय चुनाव
देखा जाए तो आम तौर पर यह चुनाव भले ही पार्षद चुनने के लिए है। लेकिन इन चुनावों को लड़ने के लिए उम्मीदवारों ने आम जनता का दिल जितने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। ऐसे में उम्मीदवारों का राजनीतिक सफर इन चुनावों के आधार पर काफी बड़ा माना जा रहा है। आज पहले चरण के निकाय चुनाव शुरु हो चुके है। लगभग 54 विधानसभा सीटों के शहरी और कस्बाई वोट बैंक आज ईवीएम में कैद हो जाएंगे। इन सीटों पर 32 विधायक बीजेपी के हैं। आज मतदान के बाद 14 सितंबर को नतीजों की घोषणा होगी। कुछ विधायकों के लिए यह मिनी विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं।
20,623 उम्मीदवार आज मैदान
4 नगर निगम समेत 162 निकायों में आज पहले चरण में 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाओं में मतदान शुरु हो चुके हैं। अलवर, बीकानेर, भरतपुर और भीलवाड़ा नगर निगम इस चरण में शामिल हैं। 20,623 उम्मीदवार आज मैदान में उतरे हैं। राज्स्थान निकाय चुनावों के कुछ वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। लेकिन ज्यादा सीटो पर आज मतदान प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ऐसे में जिन क्षेत्रों में आज मतदान रहेगा। वहां के स्कूल, सार्वजनिक क्षेत्रों में अवकाश रहेगा। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर अपने साथ वोटर आईडी या आधार कार्ड ले जाना है।
54 विधानसभा सीटों पर विधायकों की भी होगी परीक्षा
पहले चरण में आज के चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसके दायरे में आने वाले शहरी और कस्बाई क्षेत्रों में 54 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है, इसमें 32 विधायक बीजेपी के हैं। ऐसे में वार्ड में किसी पार्टी के उम्मीदवार की जीत हार तक नतीजे सीमित नहीं रहेंगे। बल्कि जिस विधायक के क्षेत्र में एक पार्टी के ज्यादा उम्मीदवारों की जीत होगी उसी पार्टी को वहां से बड़ी मजबूती मिलेगी। खराब प्रदर्शन का अर्थ सीधे तौर पर कई विधायक, पूर्व विधायक और स्थानीय राजनीतिक पर काफी बड़ा असर डालेगा।
जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ पर सभी की नजरे
पहले चरण में राजस्थान का जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ पर सभी की नजरे टिकी हैं। अकेले जयपुर की बात करें तो यहां चौमूं, शाहपुरा, बगरू, चाकसू और दूदू समेत कई शहरी और कस्बाई क्षेत्रों में मुकाबला कड़ा है। दूसरी तरफ कोटपूतली की बात करें तो बहरोड, विराटनगर और बानसूर विधानसभा सीटों पर भी मुकाबला कड़ा होने वाला है। यहां पार्षदों की हार जीत का फैसला विधायकों की साख पर सीधा दिखेगा। चुनाव के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि किस पार्टी का विधायक अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सीटें जुटा पाया।
14 सितंबर को खुलेगा हार जीत का पिटारा
पहले चरण के मतदान की मतगणना 14 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरु होगी। इसमें 5393 वार्डो में उम्मीदवारों के राजनीतिक करियर में हार जीत का फैसला करेगा। इसमें 54 विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों की पकड़ कितनी मजबूत है इसका फैसला भी हार जीत तय करेगी। आज 57.5 लाख मतदाता 5393 वार्डों में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा कि कौन जनता का दिल जीत पाया है।
यह भी पढ़ें: 9 सितंबर 2026 कृष्ण त्रयोदशी: आश्लेषा नक्षत्र इन राशियों की बदलेगा किस्मत, जानें शुभ-अशुभ परिणाम