Bihar News : देश में प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार बेहतर कार्रवाई करते देखे गए है। पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह भी महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने पर जोर देते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बिहार पुलिस ने महिलाओं और छोटी बच्चियों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। जिसमें सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पुलिस दीदी’ नाम से टीम बनाकर 4,700 स्कूटर और बाइक खेमे में शामिल की है। पुलिस दीदी की टीम महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। इस योजना से प्रदेश की महिलाओं को उन्नति मिलेगी। साथ ही बिहार प्रगति की एक और सीढ़ी चढ़ेगा।

रक्षाबंधन के दिन बनाई खास टीम

बिहार के गया जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए 'पुलिस दीदी'नाम से विशेष गश्त टीम बनाकर बड़ी पहल की है। बिहार पुलिस द्वारा इस अभियान की शुरुआत 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन वाले दिन की गई। बिहार के गया जिले की पुलिस लाइन में SSP सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

सड़कों पर खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी महिलाएं

'पुलिस दीदी' की नई पहल गया के साथ-साथ कई अन्य शहरों में काम करेगी। इसमें तैनात महिला व पुरुष टीम महिला सुरक्षा करते हुए मनचलों पर नकेल कसेंगी और सड़कों पर उतर कर महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराएंगी।

कैसे करेंगी काम

इस पहल के तहत महिला पुलिसकर्मियों की टीम स्कूटी और बाइक पर सवार होकर शहर के संवेदनशील इलाकों, बाजारों, और चौराहों पर नियमित गश्त करेगी।

स्कूल-कॉलेज और हॉटस्पॉट: पुलिस ने उन 'हॉटस्पॉट' को चिह्नित किया है जहां छेड़छाड़ या फब्तियां कसने का खतरा रहता है। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के बाहर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अगर कोई मनचला महिलाओं या छात्राओं को परेशान करता दिखा। तो 'पुलिस दीदी' केवल समझा कर नहीं छोड़ेंगी। बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी करेंगी।

इसे आपातकालीन सेवा Dial-112 से भी जोड़ा गया है, जिससे किसी भी परिस्थिति में महिलाओं को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।