उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत
इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।
बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रही थी हेलीकॉप्टर
श्री बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहे ट्रांस भारत एविएशन के हेलिकॉप्टर के जोशीमठ क्षेत्रांतर्गत मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की और पहाड़ी में दुघर्टनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। जिसमें 01 पायलट और 05 यात्री सवार होने बताए जा रहे है। हेलीकाप्टर दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया हैं। जिसमें पुलिस, SDRF, सेना एवं ITB मौके के लिए रवाना की गई।
हादसे पर CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख
इस हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। CM धामी ने सोशल मीडिया X हैंडल पर कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग SDRF द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।
ये भी पढ़ें-J&K पुलिस ने शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 10 संदिग्ध गिरफ्तार