उज्जैन, मध्यप्रदेश। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने महत्वपूर्ण पहल की है। मंदिर में तैनात कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों को सीपीआर (CPR) का प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराना और उनकी जान बचाने के लिए कर्मचारियों को तैयार करना है।
श्री महाकाल महालोक में आयोजित हुआ प्रशिक्षण
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति से निपटने के लिए मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्री महाकाल महालोक में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन! रेल मंत्रालय ने दी सैद्धांतिक मंजूरी, 6-7 घंटे में पूरा होगा सफर
कर्मचारियों को दी गई व्यावहारिक जानकारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंदिर में कर्तव्यरत कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। ट्रेनर जसराज राठौर ने हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सीपीआर देने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही प्राथमिक सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां व्यावहारिक रूप से दी गईं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पहल
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में कर्मचारियों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्षम बनाना है, ताकि किसी श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ने पर शुरुआती स्तर पर ही मदद मिल सके। इससे मंदिर परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सुरक्षा पलकेश परमार भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: प्रियंक
यह भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2026: 6 या 7 नवंबर कब मनाई जाएगी धनतेरस, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का सही समय