नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के विदेशी फंडिंग से जुड़े आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। CJP ने पलटवार करते हुए कहा कि सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों के शब्दों का कोई मूल्य नहीं है। विदेशी फंडिंग को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी बात रखी और मंत्री के बयान पर सवाल उठाए। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बयानों पर सबकी नजर बनी हुई है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान पर CJP का पलटवार
भारत विरोधी संगठनों द्वारा विदेशी फंडिंग के आरोपों के बाद इस संदर्भ में CJP ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि आज सबसे ऊंचे पदों पर बैठे लोगों की बातों की भी कोई कीमत नहीं है। दरअसल, यह जुबानी जंग तब शुरू हुई जब केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि CJP कार्यकर्ताओं को सीमा पार की संस्थाओं और गैर-कानूनी विदेशी सोर्स से पैसे मिल रहे हैं। इस संदर्भ मेें सिंह ने कहा था कि, इस बात के काफी सबूत हैं कि उन्हें गैर-कानूनी सोर्स, भारत विरोधी संगठनों द्वारा देश के अंदर एवं बाहर से पैसे मिल रहे हैं। विदेशी फंडिंग वाले NGOs, डीप स्टेट ऑपरेटिव्स और भारत विरोधी ताकतें यह कहानी बना रही हैं।
CJP ने दावों का खंडन करते हुए इसे एक शर्मनाक सच्चाई बताया
इसी बात को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने तीखा हमला करते हुए इन दावों का खंडन किया है और इसे एक शर्मनाक सच्चाई बताते हुए इसकी निंदा की है। CJP ने आरोपों की निंदा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का सहारा लेते हुए इसे एक शर्मनाक सच्चाई बताया है। इस संबंध में CJP ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री कुछ भी कह सकता है और बच सकता है। यही वजह है कि आज सबसे ऊंची कुर्सियों पर बैठे लोगों की बातों की भी कोई वैल्यू नहीं है।