Delhi News: दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसा गली सत्तारा, शीश महल, मेट्रो स्टेशन के सामने हुआ। दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 9:50 बजे मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर शुरुआत में दमकल की दो गाड़ियां, एक वॉटर बाउजर और अन्य रेस्क्यू यूनिट भेजी गईं। एक शख्स को निकाला गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।
#WATCH दिल्ली के चावड़ी बाजार में एक 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। वीडियो घटनास्थल की है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है। https://t.co/zKCuyyO5Yk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2026
सुबह हुई है घटना
दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसा गली सत्तारा, शीश महल, मेट्रो स्टेशन के सामने हुआ। दमकल विभाग के मुताबिक सुबह 9:50 बजे मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर शुरुआत में दमकल की दो गाड़ियां, एक वॉटर बाउजर और अन्य रेस्क्यू यूनिट भेजी गईं। एक शख्स को निकाला गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।
चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा
राजधानी दिल्ली के पुरानी दिल्ली क्षेत्र में स्थित चावड़ी बाजार में आज सुबह 9:50 बजे एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक तीन मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुआ है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 6 फायर यूनिट, जिनमें वॉटर टेंडर और रेस्क्यू गाड़ियां शामिल हैं। मौके पर सीनियर अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। क्योंकि दीवाली की खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ भी मौके पर थी।