Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की एक जेल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें जेल में बंद एक कैदी ने जेल प्रहरी की आंखों में पहली मिर्च पाउडर डाला उसके बाद उसे गोली मार दी। आरोपी गोली मारने के बाद फरार होने की कोशिश करने लगा। लेकिन गोली लगने के बावजूद भी प्रहरी ने आरोपी कैदी को पकड़े रखा। प्रहरी ने आरोपी को भागने नहीं दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है।

कैदी निलेश ने बातचीत के दौरान मारी गोली

रायसेन जिला जेल में 9 दिन पहले पहले एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारकर भागने की कोशिश की। हत्या के केस में जेल में बंद निलेश उर्फ छोटेल पहले प्रहरी से चाबी को लेकर बातचीत करता है। फिर कट्टा लहराते हुए उसके पास पहुंचता है। प्रहरी के विरोध करने पर दोनों के बीच छीना-झपटी होती है। इसी दौरान निलेश गोली चला देता है। गोली लगने से प्रहरी जमीन पर गिर जाते हैं।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

आरोपी कैदी ने प्रहरी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर धक्का दिया और जेल से भागने की कोशिश की। गोली लगने के बावजूद जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी कैदी नीलेश ठाकुर को पकड़ने की कोशिश जारी रखी। अब इस पूरी घटना का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। लेकिन घटना का वीडियो सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रहरी की सूझबूझ को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: BRICS बाजार में भारतीय कला का जलवा! ईरानी राष्ट्रपति की बेटी जहरा हुईं बाग प्रिंट की मुरीद