Political News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की GDP ग्रोथ को लेकर जमकर तारीख की। पीएम ने इसके लिए देशवासियों को बधाई भी दी। पीएम के GDP ग्रोथ वाले बयान के बाद से ही सियासी बवाल भी मच गया है। विपक्ष लगातार भाजपा की खामियों को उजागर करते हुए देश में GDP ग्रोथ के बाद भी बदहाल स्थिति की तस्वीरे शब्दों में बया कर रहा है। जहां पीएम का कहना है कि, वैश्विक युद्ध और रूकावटों के बावजूद भी देश की GDP में ग्रोथ देखने को मिली है। तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी आलोचना करते हुए सरकार को घेरने का काम कर रहा है। इसी बीच कांग्रेस के साथ इमरान मसूद ने देश की जीडीपी ग्रोथ को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

क्या बोले सांसद इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने GDP ग्रोथ पर PM मोदी की टिप्पणी को लेकर कहा। रोटी कपड़ा और मकान 4 गुना हो गए ये सामान। देश की हकीकत ये है। प्रधामंत्री जो झूठ की गूंज कर रहे हैं। इनकी सरकार में रहे पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग कह रहे हैं 2.6% GDP है। वे राहुल गांधी के सिपाही नहीं हैं वे इसी झूठ के गूंज के सिपाही हैं।

 

GDP ग्रोथ के मुद्दे पर लगातार घिरी हुई है भाजपा

गौरतलब है कि देश में इस समय GDP ग्रोथ के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को लगातार घेरा हुआ है। कांग्रेस के तमाम नेता लगातार भाजपा के सामने देश की गरीबी को उजागर कर रहे हैं। जिसमें सरकार की छवि नकारात्मक बने। लेकिन भाजपा भी विपक्ष के लगाए हर आरोपों का जवाब देती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: मुसीबत में नेपाल का हमदर्द बना भारत: स्पेशल टीम के साथ 5वां विमान राहत सामग्री लेकर रवाना