Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई को लेकर सहमति जताई है। पिछले 37 दिन बाद पालिका सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मांगों को सुना और उनकी हड़ताल को खत्म करवा दिया है। पालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी हड़ताल खत्म कर अपने काम पर वापस लौट गए हैं। कर्मचारियों ने शहरों में जमा कूड़े के ढेर को अलगे 10 दिनों में साफ करने की बात भी कही है।
कर्मचारी नेता ने दिया सरकार को धन्यवाद
सरकार ने कर्मचारी और नेताओं के साथ बातचीत की। इसके बाद उनकी मांगो पर लिखित सहमति जताई है। कर्मचारियों के नेताओं ने बताया कि इस भर्ती में फायरमैन और ड्राइवरों को भी लाभ मिलेगा। कर्मचारी नेता नरेश शास्त्री ने सभी कर्मचारियों की तरफ से धन्यवाद भी कहा। नरेश शास्त्री ने कहा कि सीएम ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री और आंदोलन के दौरान समर्थन देने वाले वाल्मीकि संगठनों का भी आभार जताया।
मिलेंगी यह तमाम सुविधाएं
440 रुपये प्रतिमाह वर्दी भत्ता, मेडिकल कैशलेस नीति का लाभ मिलेगा, दुर्घटना बीमा योजना की राशि बढ़ाई, दुर्घटना पर मिलेगा मुआवजा, एक कैलेंडर वर्ष में कुल 20 मेडिकल अवकाश, खाली पदों पर होगी भर्ती, नियमित कर्मचारियों का सस्पेंशन बहाल किए जाने पर सहमति, मृतक फायर कर्मियों को दी गई राशि, रेगुलर कर्मचारियों का हड़ताल की वजह से सर्विस ब्रेक नहीं होगा,
यह भी पढ़ें: जेल में कैदी का खूनी खेल! प्रहरी की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, फिर मारी गोली