International News: कांगो के बुकावु में 10 सितंबर 2026 को 2 स्कूलों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही छात्रों में भगदड़ मच गई। इस हादसे में तकरीबन 26 छात्रों की मौत हो गई और दर्जनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने निकल कर आए हैं, उनके मुताबिक आग स्कूल के पास में ही एक घर में लगी थी। जिसने वहां स्थित 2 स्कूलों को अपने आगोश में ले लिया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों का इलाज जारी है। प्रशसान का कहना है कि घायल छात्रों की स्थिति इतनी गंभीर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

आग लगते ही मची थी भगदड़

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी शहर बुकावु में गुरुवार यानी कल एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक घर में आग लगी थी। कुछ ही मिनटों में आग 2 स्कूलों तक पहुंच गई। हादसा फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल तक जा पहुंची। आग लगते ही छात्रों में भगदड़ मच गई। कुछ छात्र तो निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन कई छात्रों का दम घुटने से वहीं गिर गए।

काफी संकरा था रास्ता

स्कूल से बाहर निकलने का जो रास्ता था वह काफी संकरा था। आग लगते ही अफरा-तफरी मचने के बाद कई छात्रों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय अधिकारी मोइज लुबाला ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र बाहर निकलने की कोशिश के दौरान एक-दूसरे से टकरा गए।आग लगने से 26 छात्रों की मौत हो गई तो कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 स्कूलों में आग

प्रशासन ने छात्रों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया। जहां फुराहा और उजामा स्कूल के कई छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में ही अस्पताल पहुंचे। इनमें अलग-अलग उम्र के लड़के और लड़कियां शामिल थे। अस्पताल में घायलों की संख्या काफी ज्यादा है। घायलों के लिए मेडिकल स्टाफ की संख्या कम है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा है।

प्रशासन ने दी जानकारी

आग लगने के कारणों की अभी पुष्टी नहीं हुई है। प्रशासन ने कहा कि, आग की शुरुआत एक घर से हुई थी, लेकिन स्कूल तक पहुंची। वहां आबादी भी इलाके में ज्यादा है। क्षेत्र में ज्यादातर घर लकड़ी के बने हुए हैं। जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। क्योंकि जहां M23 विद्रोही समूह का नियंत्रण है। इलाके में कई हथियारबंद समूह है। 24 छात्रों की मौत हो गई है, 29 लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: 11 सितंबर 2026 राशिफल: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा असर? जानें शुभ-अशुभ परिणाम