Gurdwara Bangla Sahib: राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन मामले में बंगला साहिब गुरूद्वारा कमेटी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं के नाम पर FIR दर्ज कराई है। इस हंगामे को लेकर DSGMC की तरफ से शिकायत पत्र दिखा है। मामले में गंभीरता दिखाते हुए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसमें अरविंद केजरीवाल समेत कई लोगों के खिलाफ भ्रामक वीडियो और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस के पास जो भी फुटेज है उसकी जांच की जा रही है।

FIR दर्ज कर जांच शुरू

बंगला साहिब गुरुदारे में हंगामे को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से दिल्ली पुलिस को शिकायती पत्र देकर FIR दर्ज कराई गई है। पत्र में DSGMC के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और अन्य पदाधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने पत्र के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में भारतीय युवक की मौत, धमाके की आवाज में मची चीख-पुकार

सिटीजन्स फॉर फ्रेटरनिटी फोरम के तहत जारी किए गए पत्र के अंत में संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा करते हुए इसे गंभीर चिंताओं का विषय बताया है। यह पत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल को भी भेजा गया है।

वीडियो फुटेज जांच के लिए खंगाली

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास कथित तौर पर व्यवधान उत्पन्न करने, युवाओं को भ्रामक करने वाला वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट प्रसारित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और शिकायत के साथ जमा किए गए वीडियो फुटेज की खंगालनी शुरू कर दी है।

धार्मिक स्थल की पवित्रता के खिलाफ

एक दिन पूर्व ही डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा था कि गुरुद्वारे के पास आप के कार्यकर्ताओं ने कथित विरोध प्रदर्शन के प्रयास को लेकर सिख समुदाय में भारी आक्रोश है। समिति ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। केजरीवाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कालका ने आरोप लगाया कि आप के कुछ कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों का वेश धारण करके गुरुद्वारे में घुसे। बैनर और पोस्टर लहराते हुए नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि ये कथित घटना धार्मिक स्थल की पवित्रता के खिलाफ था। उन्होंने घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई। समिति ने पुलिस उपायुक्त को कहा कि पुलिसकर्मियों को वर्दी में गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोका गया था। कालका ने कहा कि हालांकि यह इलाका सार्वजनिक मार्ग है और पुलिसकर्मी गुरुद्वारे परिसर में नहीं घुसे हैं। लेकिन इसके बाद भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्हें संयम बरतना चाहिए।

यह भी पढ़ें: MPSC अभ्यर्थियों का 10 दिन बाद आंदोलन खत्म, बड़ा सवाल- क्या प्रदर्शन ही मांग पूरी कराने का जरिया?