Arjun Rampal 54th Birthday: मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस एक्टर ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। जी हां, हम बात कर रहे है अभिनेता अर्जुन रामपाल ने की,जो आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस फैशन डिजाइनर ने करियर की शरूआत में की थी मदद
आज अभिनेता अर्जुन रामपाल अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। आपको बता दें, अभिनेता का जन्म 26 नवंबर 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। हिंदू कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से अभिनेता ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उनकी मुलाकात दिवंगत फैशन डिज़ाइनर रोहित बल से एक पार्टी में हुई थी। इसी दौरान अर्जुन की पर्सनैलिटी से फैशन डिजाइनर काफी इंप्रेस हुए थे, और उन्होंने मॉडलिंग करियर के शुरूआती दौर में बहुत मदद की थी। फिर अर्जुन ने सक्सेसफुल मॉडलिंग करियर के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली।

इस फिल्म से की थी बॉलीवुड डेब्यू
एक्टर अर्जुन रामपाल का फिल्मी करियर की शुरूआत 2001 में फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से हुआ था। इसके बाद उन्हे 'मोक्ष', 'दीवानापन', 'दिल है तुम्हारा', 'रॉक ऑन', 'हाउसफुल', 'राजनीति', 'रा.वन', 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' सहित कई बड़ी फिल्मों में देखा गया।

आपको बता दें, अर्जुन ने राजनीति, धाकड़, धुरंधर जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाई थी, जो लोगों को काफी पसंद भी आई थी। अभिनेता को साल 2008 की फिल्म रॉक ऑन के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

बॉलीवुड में आने पहले कर ली शादी
अर्जुन रामपाल की निजी जिंदगी की बात करें तो, उन्होंने मॉडल मेहर जेसिया से शादी कर ली थी। साल 1998 में दोनों की शादी हुई थी, और उनकी दो बेटियां भी है। लेकिन शादी के महज 21 साल बाद र्जुन और मेहर 2019 में तलाक लेकर अलग हो गए थे।

15 साल छोटी मॉडल पर दिल हार बैठे अर्जुन
वहीं एक्टर ने 2018 से अर्जुन दक्षिण अफ्रीका की मॉडल गेब्रिएला डेमेट्रिड्स के साथ हैं। कहा जाता है कि गेब्रिएला अर्जुन से 15 साल छोटी बताई जाती हैं। बिना शादी के उनके दो बेटे भी है, जिनका नाम एरिक और आरिव है। इसके बाद गोवा में दोनों ने 2026 में अपनी शादी रजिस्टर करा ली थी।

ये भी पढ़ें: 'O saathi re' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इम्तियाज अली ने पर्दे पर उतारी प्यार की अनोखी कहानी