संविधान जो भारत के लिए महज़ अधिकारों का दस्तावेज नहीं बल्कि हर भारतीय का सम्मान, समानता और न्याय की मजबूत नींव की बड़ी पहचान है। आज भारत के सभी राज्यों में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। साल 1949 में आज ही के दिन यानी भारत के दिन वह खास दिन जब भारत आजादी की सांस ही नहीं ले रहा था बल्कि बराबरी और अपने मौलिक अधिकारों व आत्मसम्मान के साथ खड़ा था।

26 नवंबर को संविधान सभा ने औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया था। जिसके बाद इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि आज के दिन पहले राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता था। लेकिन साल 2015 से सरकार ने इसे संविधान दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

साल 2015 में ऐसा क्या हुआ

आज 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े होते हैं। कि साल 2015 से पहले हर वर्ष इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर मनाया जाता था। लेकिन साल 2015 में ऐसा क्या हुआ कि सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का औपचारिक ऐलान किया। दरअसल संविधान को पूरी तरह से तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। इसके बाद इसे पूरी तरह से 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था।

आखिर क्यों मनाया जाता है सविधान दिवस

संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर.आंबेडकर और अन्य सदस्यों के योगदान की याद में इसे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों, खासकर युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष ने की थी पहल

दरअसल साल 1979 में आज यानी की 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर मनाने की शुरूआत हुई थी। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष लक्ष्मी मल्ल सिंघवी ने इसकी पहल की थी। लेकिन साल 2015 में इसका नाम और स्वरूप बदल दिया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर के 125वीं जयंती पर केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को औपचारिक तौर पर संविधान दिवस मनाने की घोषणा की थी।

26 नवंबर बनाम 26 जनवरी

26 नवंबर संविधान के अपनाए जाने का दिन है। जबकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है। जब संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना। क्योंकि देश में 26 जनवरी को ही संविधान लागू करने की तारीख तय की थी। इसी दिन भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। जिसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाने लगा।

साल 2015 में सरकार ने तय किया की 26 नवंबर को आधिकारिक तौर पर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके पीछे 2 महत्वपूर्ण मकसद थे। पहला- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान देना और दूसरा देश के लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करना।

हर नागरिक को मिले बराबरी

डॉ. बीआर अंबेडकर ने बचपन से ही देश को आर्थिक संकट, समाजिक, जातिवाद और रुणिवादी सोच से ग्रसित देखा था। जहां समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं होता था। जाति और छुआ छुत काफी ज्यादा माना जाता है। ऐसे में डॉ.बीआर अंबेडकर ने देश को इन बेड़ियों से छूटकारा दिलाने में अहम योगदान दिया। इसलिए यूं ही डॉ.बीआर अंबेडकर को भारतीय संविधान का मुख्य शिल्पकार नहीं कहा जाता। ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने संविधान में सामाजिक न्याय, समानता और मौलिक अधिकारों को सबसे ऊपर रखा।

डॉ. बीआर अंबेडकर का विजन क्लियर था। उनका मानना था कि देश के हर नागरिक को़ आगे बढ़ने का बराबर मौका मिलने। जाति, धर्म, लिंग या सामाजिक स्थिति के नाम पर किसी के साथ कोई भेदभाव न हो। आज भारतीय लोकतंत्र जिस मजबूत नींव पर खड़ा है, उसमें उनके इन्हीं विचारों का सबसे बड़ा योगदान है।

अधिकारों के साथ जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है यह दिन

संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे बड़े अधिकार देता है, लेकिन यह सिर्फ हक मांगने की बात नहीं करता, बल्कि इसमें हमारे मौलिक कर्तव्य भी साफ तौर पर लिखे गए हैं। यही वजह है कि 26 नवंबर सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाती है। युवाओं और छात्रों को जोड़ने के लिए भाषण, निबंध प्रतियोगिताएं और कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम भी रखे जाते हैं।

देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की असली मजबूती हमारे संविधान में ही छिपी है। 26 नवंबर का यह दिन हमें मौका देता है कि हम संविधान बनाने वालों के योगदान को सलाम करें और अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को निभाकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर PDA का 'जन-मन घोषणापत्र' जारी करेगी सपा, तीन कैटेगरी में होंगे बड़े ऐलान