लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चुनावी दंगल से पहले सभी पार्टियां अपनी कसरत में लगी हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दमखंभ दिखाने के लिए जी जान लगाती दिखाई दे रही है। जनता को लुभाने के लिए वादे और दावों की झड़ी लगाई जाएगी। चुनावी जीत के लिए बनाई गई रणनीति के तहत बीते दिनों समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। जिसे लेकर विपक्ष ने उन्हें तुरंत ही घेरने का काम किया। कुछ विपक्षी नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवारों को शामिल करने के पीछे औवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को माना। इन्ही तमाम सवालों के बीच आज अखिलेश यादव अपना घोषणा पत्र जारी करने वाले हैं।
3 अलग-अलग कैटेगिरी में जारी होगा घोषणा पत्र
आज सविधान दिवस है। इसी खास मौके पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अपना घोषणापत्र जारी करने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोपहर 3 बजे के आस-पास आज लखनऊ के सेंटरम होटल में यह घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। क्योंकि पीडीए के लिए घोषणा पत्र काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मौजूदगी में इसे जारी किया जाएगा। बता दें कि समाजवादी पार्टी अपना घोषणापत्र 3 अलग-अलग कैटेगिरी में जारी करेगी।
दलित और अल्पसंख्यक वर्गों पर विशेष ध्यान
इस बार चुनावों में बीजेपी सपा के सामने एक बड़ी चुनौती की तरह खड़ा ही है। लेकिन उससे भी बड़ी चुनौती बना है औवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन। लिहाजा अब आम लोगों को लुभाने के लिए अखिलेश यादव अपने घोषणा पत्र में क्या कुछ विशेष तौर पर देने वाली है। इसे काफी अहम माना जा रहा है। सपा ने अपने घोषणापत्र को जन-मन घोषणापत्र और सत्ताईस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र नाम दिया है। इसमें मुख्य तौर पर दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ-साथ आम जनता से जुड़े मुद्दों को फोकस किया जाएगा।
सपा के घोषणापत्र में शामिल हो सकते हैं ये बड़े वादे
क्योंकि इस बार सपा अपना घोषणापत्र तीन अलग-अलग श्रेणियों में जारी करने वाली है। राज्य स्तरीय घोषणापत्र में पूरे यूपी के विकास की रूपरेखा और बड़े चुनावी दावे किए जाएंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करने की बात भी सामने आई है। जिसमें स्थानीय समस्याओं, विकास और जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ के लिए भी एक अलग घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। जिसमें नए फ्लाईओवर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ कई अन्य वादे भी संभवत: किए जाएंगे।
मिल सकता है यह सब
गरीबों को बिना कार्ड के मुफ्त इलाज।
लखनऊ में छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त मेट्रो यात्रा।
पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून।
यश भारती सम्मान की फिर से शुरुआत और सम्मान राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये करना।
महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की पेंशन।
स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता।
घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली।
युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था।
क्या अन्य पिछड़ा वर्ग पर भी ध्यान दे पाएंगे अखिलेश
अब लोगों को अखिलेश यादव द्वारा जारी घोषणापत्र में वादों की झड़ी कितना लुभाती है? क्या अखिलेश यादव समाज के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग पर भी ध्यान दे पाएंगे? क्या अखिलेश यादव का घोषणापत्र मुस्लिम समाज के वोटर्स को लुभाएगा? ऐसे तमाम सवाल हैं जिनका जवाब इस घोषणा पत्र के जारी होने के बाद ही मिल पाएगा।