Gujarat National Park: गुजरात सरकार द्वारा प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आ रही है। आगामी नवरात्रि और दिवाली के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए गुजरात वन विभाग ने अपने पर्यटकों को बड़ा तोहफा दिया है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले गुजरात में भारी संख्या में पर्यटन पहुंचते हैं।
इसके साथ ही मानसून की जब समाप्ति होती है। तो प्रकृति अपने पूरे यौवन पर होती है। जिसे देखने के लिए विदेशी सैलानी भी भारत के गुजरात में आते हैं। इसलिए इस साल गुजरात सरकार व गुजरात वन विभाग ने अपने अभयारण्यों (Sanctuaries) और राष्ट्रीय उद्यानों (National Parks) को 9 अक्तूबर को खोलने की घोषणा कर दी है।
स्थानीय लोगों को मिलेगें रोजगार के अवसर
इस त्योहारी सीजन में गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं और साथ ही प्राकृतिक स्थलों पर जाना चाहते हैं। तो यहां कुछ प्रमुख अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान आपको जरूर घुमने चाहिए। गांधीनगर आगामी नवरात्रि और दिवाली त्योहारों को देखते हुए, वन विभाग ने गुजरात के सभी अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों को 9 अक्टूबर, 2026 से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार मानसून की समाप्ति और सड़कों की स्थिति में सुधार के चलते यह फैसला लिया गया है। जिससे पर्यटकों को राज्य के अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों का भ्रमण करने में मौका मिलेगा। वन्यजीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए वन विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। गुजरात सीएम ऑफिस के निर्देशों के मुताबिक इसके खुलने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है।
यहां देखिए पूरी लिस्ट
गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं और साथ ही प्राकृतिक स्थलों पर जाना चाहते हैं। तो हम आपको बताते हैं कुछ प्रमुख अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान जहां आपको जरूर घुमना चाहिए।
गिर राष्ट्रीय उद्यान (Gir National Park): एशियाटिक शेरों (Asiatic Lions) का एकमात्र प्राकृतिक निवास स्थान।
नलसरोवर पक्षी अभयारण्य (Nalsarovar Bird Sanctuary): प्रवासी पक्षियों को देखने और बोटिंग का आनंद लेने के लिए सबसे बेहतरीन जगह।
ब्लैकबक राष्ट्रीय उद्यान, वेलावदर (Blackbuck National Park): काले हिरणों और खूबसूरत घास के मैदानों (Grasslands) के लिए प्रसिद्ध।
जंबूघोड़ा वन्यजीव अभयारण्य (Jambughoda Wildlife Sanctuary): ट्रेकिंग और प्रकृति के बीच शांति से समय बिताने के लिए एक शानदार विकल्प।
मरीन नेशनल पार्क, कच्छ की खाड़ी (Marine National Park): भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, जहाँ आप मूंगे (Corals) और समुद्री जीव देख सकते हैं।
कुछ पर्यटन स्थल पहले खोले गए
पर्यटन गतिविधियों को वन विभाग के दिशा निर्देशों के मुताबिक चलाया जाएगा। इसमें वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ जानवरों को होने वाली परेशानी को रोकने के उद्देश्य से उपाय किए जाएंगे। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब देश भर के कई प्रसिद्ध अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान 1 अक्टूबर, 2026 से पर्यटकों के लिए पहले ही फिर से खोले जा चुके थे।
इसमें राजस्थान के रणथंबोर बाघ अभ्यारण्य, मध्य प्रदेश के सतपुड़ा बाघ अभ्यारण्य, कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभ्यारण्य और नागरहोल बाघ अभ्यारण्य, राजस्थान के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य और महाराष्ट्र के पेंच बाघ अभ्यारण्य और ताडोबा-अंधारी बाघ अभ्यारण्य सहित लगभग नौ अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए।
यह भी पढ़ें: 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा कह गए नाना पाटेकर, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर