अगर आप साल खत्म होने से पहले नई कार या SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो दिसंबर 2026 आपके लिए खास हो सकता है। इस महीने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई नई गाड़ियों की एंट्री देखने को मिल सकती है। इनमें नई Toyota Fortuner से लेकर Honda की इलेक्ट्रिक SUV और अपडेटेड Volkswagen Virtus तक शामिल हैं। कुछ गाड़ियों का ग्लोबल डेब्यू होगा, जबकि कुछ भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर पेश की जा सकती हैं। आइए जानते हैं दिसंबर में आने वाली इन 5 गाड़ियों के बारे में।

नई Toyota Fortuner

सबसे पहले बात करते हैं Toyota की। जो अपनी लोकप्रिय SUV Fortuner को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। इसकी अगली पीढ़ी का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर को होने की उम्मीद है। नई Fortuner में पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें नए LED हेडलैंप, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और नया बंपर दिया जा सकता है। इसके पिछले हिस्से में भी बदलाव होंगे, जिसमें नई टेललाइट्स शामिल हो सकती हैं।

SUV के अंदर भी कई नए फीचर्स और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इंजन की बात करें तो इसमें 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिल सकता है। हालांकि, भारत में इसकी बिक्री तुरंत शुरू होने की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि नई Fortuner 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

Honda Avancier

वहीं, Honda की बात करें तो दिसंबर में अपनी नई 7-सीटर SUV Avancier (अवेंसियर) को दुनिया के सामने पेश कर सकती है। इसका ग्लोबल अनवील 1 दिसंबर को होने की संभावना है। करीब 5 मीटर लंबी इस SUV में तीन रो वाली सीटिंग व्यवस्था मिलेगी, जिससे बड़े परिवारों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकती है।

डिजाइन की बात करें तो इसमें आकर्षक LED हेडलैंप और पीछे कनेक्टेड LED टेललाइट्स देखने को मिल सकती हैं। इसका लुक प्रीमियम रखने पर खास ध्यान दिया जाएगा। पावरट्रेन के तौर पर इसमें 2.0 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इससे बेहतर माइलेज के साथ अच्छी परफॉर्मेंस भी मिल सकती है। फिलहाल Honda ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं दी है।

JSW Combat SUV

JSW मोटर भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम SUV पेश करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में Jetour T2 के नाम से बिकने वाली इस SUV को भारत में Combat नाम से उतारा जा सकता है। कंपनी का आधिकारिक लॉन्च इवेंट 3 और 4 दिसंबर को होने की संभावना है।

इस SUV की सबसे बड़ी खासियत इसका बॉक्सी और मजबूत डिजाइन है। इसका लुक काफी हद तक Land Rover Defender जैसी रग्ड SUVs की याद दिलाता है। इसमें ऊंचा बोनट और दमदार बॉडी डिजाइन देखने को मिलता है। भारत में इसके प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन के आने की उम्मीद है। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है। दावा है कि यह SUV इलेक्ट्रिक पावर पर करीब 100 किलोमीटर तक चल सकती है। अगर इसकी कीमत सही रखी जाती है, तो यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में अच्छी चुनौती पेश कर सकती है।

Honda Alpha Electric SUV

Honda Avancier के अलावा कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Alpha से पर्दा उठा सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 2 दिसंबर को भारत समेत दूसरे बाजारों के लिए पेश किए जाने की संभावना है। यह कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की दिशा में एक अहम पेशकश हो सकती है।

इसके डिजाइन में पारंपरिक SUV के साथ मॉडर्न EV का अंदाज देखने को मिलेगा। इसमें ग्लॉस ब्लैक फ्रंट डिजाइन, नया Honda लोगो, LED हेडलैंप और DRLs दिए जा सकते हैं। इसका बॉक्सी लुक इसे दूसरी इलेक्ट्रिक SUVs से अलग पहचान दे सकता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, लेदरेट सीट कवर और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए Level-2 ADAS के साथ 6 एयरबैग, ABS और EBD जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसकी बैटरी क्षमता, रेंज और कीमत की जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

अपडेटेड Volkswagen Virtus

Volkswagen की बात करें तो दिसंबर 2026 में अपनी लोकप्रिय सेडान Virtus का फेसलिफ्ट मॉडल भी पेश कर सकती है। कंपनी इसकी झलक पहले ही टीजर के जरिए दिखा चुकी है। नए मॉडल में कार के फ्रंट लुक को थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक बनाया जाएगा।

इसके फ्रंट बंपर में बदलाव देखने को मिलेगा। बंपर के निचले हिस्से में ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी जा सकती है, जबकि हेडलैंप और ग्रिल का डिजाइन पहले जैसा रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, नए अलॉय व्हील्स, 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

केबिन में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1 इंच की टचस्क्रीन दी जा सकती है। इसके साथ वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इंजन के तौर पर इसमें पहले वाला 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है। इसे मैनुअल गियरबॉक्स और नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-नए हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगी होंडा की ये प्रीमियम SUV, इस दिन उठेगा पर्दा

दिसंबर में कार खरीदने वालों के लिए क्या है खास?

दिसंबर 2026 में भारतीय कार बाजार में SUV और सेडान दोनों सेगमेंट में नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं। जहां नई Fortuner और JSW Combat दमदार SUV पसंद करने वालों को आकर्षित कर सकती हैं, वहीं Honda Alpha इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए खास हो सकती है, दूसरी तरफ, अपडेटेड Virtus उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है जो स्टाइलिश और फीचर-लोडेड सेडान चाहते हैं।