भारत के असम जिले में स्थित मेघालय सेक्टर में गलती से बीएसएफ का जवान बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश कर गया था। जिसके बाद बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड और BSF अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई। इस मीटिंग के बाद भारतीय जवान को सुरक्षित वापस भारत को सौंप दिया गया है। 17 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे, सिलहट जिले के बिस्नाकांडी के पास, भारत का एक BSF जवान गलती से बांग्लादेश के गोवाइनघाट उपजिला में दाखिल हो गया। वहां बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने उसे उसके हथियार समेत हिरासत में ले लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद बन गया था तनाव

तनाव पूर्ण माहौल के बीच, BGB के जवान और स्थानीय लोग उसे साथ ले गए। फुटेज में वह वॉकी-टॉकी पर मदद मांगता हुआ दिखाई दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल नूर उद्दीन अहमद ने इस घटना की पुष्टि की। उसी शाम बॉर्डर पिलर 1263/1S के पास एक फ्लैग मीटिंग हुई, जिसके बाद जवान को सुरक्षित भारत वापस भेज दिया गया। BSF ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। यह घटना बिना बाड़ वाले सीमावर्ती इलाकों की चुनौतियों और दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत को उजागर करती है।

जवान को हिरासत में लिया था

भारत-बांग्लादेश सीमा पर मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर बांग्लादेश पहुंच गया। वहां बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच फ्लैग मीटिंग और बातचीत के बाद भारतीय जवान को सुरक्षित वापस भारत सौंप दिया गया। यह घटना 17 नवंबर को मेघालय के जवाई क्षेत्र के पास बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी सीमा इलाके में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, जवान ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार कर गया था।

करीब 200 गज अंदर पहुंच गया था जवान

BSF का जवान दोपहर करीब 12:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर लगभग 200 गज बांग्लादेशी क्षेत्र में पहुंच गया था। इसके बाद BGB की 48वीं बटालियन की गश्ती टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि जवान के पास INSAS राइफल और वॉकी-टॉकी समेत सर्विस उपकरण मौजूद थे। घटना के बाद दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारियों के बीच संपर्क स्थापित किया गया।

फ्लैग मीटिंग के बाद हुई सुरक्षित वापसी

मामले की गंभीरता को देखते हुए BSF और BGB के वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लैग मीटिंग की। बातचीत के बाद मंगलवार शाम करीब सात बजे भारतीय जवान को BSF के हवाले कर दिया गया। बांग्लादेश के 48वीं BGB बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल नूर उद्दीन अहमद ने भी जवान को भारतीय पक्ष को सौंपे जाने की पुष्टि की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए। इनमें कथित तौर पर BGB के जवान भारतीय सुरक्षा बल के जवान को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्थानीय लोग भी उसके आसपास नजर आ रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के स्तर पर इस घटना को सीमा पार करने की अनजाने में हुई चूक बताया गया है।

बिना बाड़ वाले इलाके में हुई घटना

बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ नहीं है। मेघालय और बांग्लादेश के बीच सीमा के कुछ हिस्से अब भी खुले हैं, जहां गश्त के दौरान अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत होती है। फिलहाल भारतीय जवान की सुरक्षित वापसी के बाद मामले का तत्काल तनाव समाप्त हो गया है। घटना के दौरान सीमा पार करने की परिस्थितियों और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर आगे की जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: क्या 2027 में राम नहीं, कृष्ण होंगे चुनावी मुद्दा? BJP का दावा! अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी