आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन रविवार है। त्रयोदशी तिथि रात 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। व्यतिपात योग रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। वहीं अश्विनी नक्षत्र अगले दिन सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक प्रभावी रहेगा। आज रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इसके अलावा शाम 5 बजकर 1 मिनट पर शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके लिए कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। अपनी मेहनत और लगन से आप आर्थिक लाभ हासिल कर सकते हैं। किसी के बारे में अपनी निजी राय जाहिर करने से बचें। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और आपकी जान-पहचान का दायरा भी बड़ा होगा। व्यापार करने वालों को अनुभवी लोगों के साथ बातचीत करने का मौका मिलेगा, जिससे कुछ नई बातें सीखने को मिलेंगी। बच्चों के किसी फैसले में उनका साथ देंगे।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। पहले किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज उनकी वापसी की उम्मीद है। व्यापार में किसी नए व्यक्ति से जुड़कर फायदा मिल सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में किसी आयोजन के कारण आपके रोजमर्रा के कामों का समय बदल सकता है। अच्छी बात यह है कि पहले से अटके हुए कई काम पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि


मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला के रहेगा। बता दें कि आज के दिन आपके लिए खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन में लंबे समय से आ रही परेशानी दूर होने के संकेत हैं। नई नौकरी शुरू करने वालों को सहकर्मियों का अच्छा साथ मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत बढ़ानी होगी।

कर्क राशि


कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिक-ठाक रहेगा। आज आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। करियर में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है, जिसकी आपने काफी समय से उम्मीद लगा रखी थी। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपके काम बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरे होंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। विरोधी भी आज आपसे दूरी बनाकर रख सकते हैं। लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच-समझ के चलने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा और बच्चे भी आपके साथ खुश रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। जिस काम को करने का फैसला करेंगे, उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है। करियर और व्यापार में मिलने वाले छोटे-बड़े अवसरों को नजरअंदाज न करें। कोई छोटा मौका भी भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। जिन योजनाओं पर काफी समय से विचार कर रहे थे, उन्हें अमल में लाने का अच्छा मौका है। भाग्य का साथ मिलने से काम आसान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही नाराजगी खत्म होने की संभावना है। आपके अच्छे काम और व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी। दफ्तर में कोई नई जिम्मेदारी मिले तो उसे खुशी से स्वीकार करें। परिवार में शांति और तालमेल बना रहेगा। हालांकि सेहत को लेकर लापरवाही न करें। समय पर खाना खाएं और अपने खान-पान का खास ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको कई मामलों में फायदा मिल सकता है। अगर किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत करनी है तो पहल कर सकते हैं। शुरुआत में बात थोड़ी मुश्किल लग सकती है, लेकिन धैर्य रखने पर समाधान निकल सकता है। आज की मेहनत का फायदा आने वाले समय में जरूर मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ बाहर खाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दन खुशीभरा रहेगा। आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले लोगों को किसी बड़े सौदे से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें, ताकि किसी को आपकी बात बुरी न लगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं और विचारों को समझेंगे, जिससे रिश्ते में खुशी बनी रहेगी। विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए नया कोर्स चुनने पर विचार कर सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। मनचाही जगह पर तबादला मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को भी नए अवसर तलाशने चाहिए। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मामले में जल्दबाजी न करें और किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मुश्किल काम भी आसानी से पूरे कर पाएंगे। आज मिलने वाली सफलता में आपकी समझदारी और सही समय पर लिया गया फैसला अहम रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़े भाई के साथ संपत्ति से जुड़ी बातचीत हो सकती है, साथ ही पैसों को लेकर भविष्य की कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। परिवार के सदस्यों को एक साथ लेकर चलने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिल सकता है। दूसरों के विवादों में बिना वजह पड़ने से बचें। अगर आपने हाल ही में किसी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो वहां से बुलावा आ सकता है। आपकी सकारात्मक सोच और अच्छे व्यवहार से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी दिनचर्या में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। कारोबार में आ रही परेशानियां दोस्तों और सहकर्मियों की मदद से दूर हो सकती हैं। लंबे समय से चल रही EMI या किस्तों का भुगतान पूरा होने से आर्थिक बोझ कम होगा। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। शिक्षकों को उनके अच्छे काम और मेहनत के लिए सम्मान मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज आपके रास्ते में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं। ननिहाल की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। विदेश में कारोबार शुरू करने या व्यापार बढ़ाने की योजना पर विचार कर सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए किसी नए व्यक्ति से बातचीत हो सकती है, जो आगे चलकर आपके काम आ सकती है। बच्चे घर के छोटे-मोटे कामों में मां का हाथ बंटाएंगे, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा।

 

 (यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि TNP News नहीं करता है)