Nana Patekar passes away: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। जिसके तुरंत बाद उन्हें नजदीकी मनीपाल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें होश में लाने के लिए लगभग 45 मिनट तक लगातार सीपीआर (CPR) दिया, लेकिन उनके शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई और सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में बॉलीवुड के साथ-साथ इस दुनिया को अलविदा कह गए। नाना पाटेकर का डोना पाउला के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश मिले थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के मुताबिक नाना पाटेकर को कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टरों ने 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने का प्रयास किया। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

जानिए नाना पाटेकर का अभी तक का फिल्मी करियर

नाना पाटेकर को बॉलीवुड जगत में बेहतरीन अभिनेताओं में गिना जाता है। साल 1978 में नाना पाटेकर ने अपना डेब्यू किया था। नाना पाटेकर की पहली फिल्म 'गमन' थी। नाना पाटेकर को साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'अंकुश' ने असली पहचान दिलाई। नाना पाटेकर ने हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी बेहतरीन अदाकारी का जलवा बिखेरा।

उनकी फिल्म 'परिंदा', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर' और 'खामोशी' में अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया। नाना ने अपने फिल्मी करियर में संजीदा ही नहीं, कॉमिक और नकारात्मक रोल भी निभाए हैं। 'परिंदा' में उन्होंने गैंगस्टर की भूमिका निभाई। फिल्म 'प्रहार', 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्मों में नाना पाटेकर का एक्शन अवतार देखने को मिला।

नाना की आखिरी फिल्म

नाना पाटेकर ने फिल्मी सर में साल 2025 में आखिरी बार 'हाउसफुल 5' में देखा गया था। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी ने उनके साथ काम किया। शाहिद कपूर स्टारर 'ओ रोमियो' और अनिल कपूर की 'सूबेदार' में भी नाना पाटेकर स्पेशिल अपीयरेंस में दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: Delhi building collapse: सीमापुरी में गिरी इमारत, 4 लोगों के मलबे से निकाले शव