ईरान: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बैनर जलाए। 2026 के US मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद यह मामला सामने आया है। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की करारी हार का मुख्य कारण ईरान के साथ युद्ध रहा। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमतों में इजाफा और अमेरिकी घरों पर फाइनेंशियल दबाव भी वजह मानी जा रही है। हालांकि, उन्होंने मिलिट्री कैंपेन पर दोबारा सोचने से इनकार कर दिया है।
#WATCH | तेहरान, ईरान: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद, लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बैनर जलाए। (सोर्स: रॉयटर्स) https://t.co/7RWhwnIHlp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2026
क्रांति चौक पर जलाए पोस्टर
युद्ध व अमेरिका में ईंधन और अन्य जरूरी संसाधनो की बढ़ती कीमतों से पैदा हुई निराशा ने डेमोक्रेट्स को कांग्रेस के दोनों सदनों में जीत दिलाने में मदद की। यह ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। अमेरिका के वर्ष 2026 के मध्यावधि (मिडटर्म) चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान की राजधानी तेहरान के क्रांति चौक (इंकलाब स्क्वायर) पर भारी संख्या में लोग एकजुट हुए।
हार की वजह?
लोगों ने जोरदार जश्न मनाया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तथा इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टरों व बैनरों को आग के हवाले कर दिया। अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स ने शानदार जीत दर्ज करते हुए संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल किया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस हार का मुख्य कारण ईरान के साथ युद्ध, महंगाई, 'अमेरिका फर्स्ट' एजेंडे को लेकर चिंताएं और इजरायल के साथ संबंधों को बताया।
राजनीतिक विवाद
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया और कहा कि यदि वे खुद मैदान में होते तो पार्टी जीत जाती, साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की इच्छा भी जताई है। क्योंकि एडमिनिस्ट्रेशन को अपनी पॉलिसी, खासकर ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर पॉलिटिकल जांच का सामना करना पड़ रहा था। यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेट्स को मिडटर्म चुनावों में बड़ी बढ़त मिलने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ रहा है।
US नेटवर्क की आशंका है कि, पार्टी कांग्रेस के दोनों सदनों पर फिर से कंट्रोल हासिल कर लेगी। इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने माना कि ईरान के साथ युद्ध की वजह से रिपब्लिकन पार्टी को चुनावी झटका लगा। वे वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के इस अंदाज़े से सहमत थे कि इस लड़ाई की वजह से पार्टी के लिए वोटरों का सपोर्ट प्रभावित हुआ।