मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुंबई के शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग और SIR प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसके साथ ही यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। CJP ने चुनाव आयोग पर करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया है।
CJP ने कहा CEC ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं
इस संदर्भ में CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार देशद्रोही हैं और पूरा देश उन्हें हटाने की मांग का समर्थन कर रहा है। हम आज 2, अक्टूबर को मुंबई से इस आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। पिछली बार पूरे देश की युवा पीढ़ी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को लेकर सड़कों पर उतरी थी और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। इस बार CEC ज्ञानेश कुमार के साथ भी ऐसा ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि ये देश के साथ गद्दारी करने वाले हैं।
प्रदर्शन शाम 4 बजे छत्रपति शिवाजी पार्क में होगा
दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की यह मांग मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। CJP ने एक बयान में कहा कि यह प्रदर्शन शाम 4 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क के गेट नंबर 6 पर होगा। शबाना आज़मी और विशाल ददलानी जैसी मशहूर हस्तियों के भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। इस संदर्भ में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि यह अभियान आखिरकार नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के साथ समाप्त होगा।
ये भी पढ़ें-मुश्किल समय में कैप्टन स्मित ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा- ‘किसी को मरने नहीं दे सकता था...’