OPSC ASO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने गृह विभाग के तहत ओडिशा सचिवालय सेवा संवर्ग में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के 340 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, भर्ती परीक्षा 17 जनवरी 2027 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन की जानकारी होना अनिवार्य है। आवेदक को ओडिया भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने का ज्ञान भी होना चाहिए।

आयु सीमा और छूट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

OPSC ASO भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा संशोधित वेतनमान के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-9, सेल-1 में वेतन दिया जाएगा। इस पद की शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। ये पद ग्रुप-बी के राजपत्रित पद हैं।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य और अन्य पात्र वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 700 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 400 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें तीन पेपर शामिल होंगे और सवाल बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। दूसरे चरण में 50 अंकों का कंप्यूटर स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर ASO Recruitment लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अंत में सभी जानकारियों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने का असली फॉर्मूला! ये 5 बातें बदल देंगी आपका रिजल्ट