कर्नाटक : भाजपा कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में लगाए आरोप में कहा कि राज्य में इस समय भ्रष्टाचार का एक सिस्टम चल रहा है। जहां मंत्रियों को अपने मोबाइल फोन बंद करने, दरवाजे बंद करने और रिश्वत लेने के आदेश दिए जाते हैं। बीबाई विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से ऐसे लोगों की पहचान करने की अपील भी की है। उन्होंने निशाना साधते हुए यह भी कहा कि स्टिंग ऑपरेशन करने और ब्लैकमेल का इतिहास कांग्रेस के नाम पहले से ही।
मुख्यमंत्री करें बात साफ
बीवाई विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मांग करते हुए कहा कि, राज्य की जनता के सामने यह स्पष्ट करें कि कौन सी एजेंसियां स्टिंग ऑपरेशन चला रही हैं, और कहा कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक खुद इस मुद्दे पर बोल रहे हैं। राज्य में ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जहां मंत्रियों को मोबाइल बंद करने, दरवाजे बंद करने और रिश्वत लेने के लिए कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री को इस बारे में साफ करना चाहिए की तरह की व्यवस्था कौन चला रहा है।।
क्या है पूरा मामला?
भाजपा के बीवाई विजयेंद्र ने कांग्रेस का घेराव करते हुए आरोप लगाया है कि बेहद प्रभावशाली नेता ने बीते दिनों कुछ रियल एस्टेट व्यापारियों को फोन कर उनसे अपने मोबाइल फोन बंद करने को कहा। ऐसा क्यों कहा गया कि अब तक आप 75 रुपये दे रहे थे, अब से 150 रुपये दें? जब व्यापारी ने कहा कि इतना देना संभव नहीं है, तो उसे राज्य छोड़ने के लिए कहा गया। विधानसभा में विपक्षी नेता आर अशोक ने शिवकुमार पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि सीएम अपने निजी विचारों और अनुभवों के आधार पर अपने सहयोगियों को चेतावनी दे रहे हैं।
आगामी चुनावों को लेकर क्या बोले बीवाई विजयेंद्र ?
आगामी जिला और तालुक पंचायत चुनावों के लिए भाजपा और जेडी(एस) के बीच गठबंधन की संभावना पर विजयेंद्र ने कहा कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने इस मामले पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी से बात की है और इस बात पर जोर दिया कि निर्णय लेने से पहले दोनों पक्षों को चर्चा करनी होगी।
उन्होंने कहा अगर हम आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ना चाहते हैं, तो स्थानीय निकाय चुनावों में भी स्पष्टता होनी चाहिए। दोनों दलों को बैठकर चर्चा करनी होगी। चूंकि चुनाव में अभी समय है, इसलिए हम बातचीत करेंगे और निर्णय लेंगे।
सीएम देख रहे हैं साल 2028 में आने का सपना
विजयेंद्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं, हिंदू कार्यकर्ताओं और संतों को डराने-धमकाने के प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम इस भ्रम में जी रहे थे कि वह साल 2028 में भी सीएम बन जाएंगे। लेकिन अब वास्तविकता को समझ चुके हैं। इसी हताशा के कारण वे ऐसे कृत्य कर रहे हैं।