Assam News: असम में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। इसमें एक कार और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है। बता दें कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो चुका है।
पुलिस को दी सूचना
सोनितपुर ज़िले के रंगापारा पुलिस स्टेशन के निकट बालीपारा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक कार और ट्रक के बीच जोरदार दक्कर हो गई। इस दौरान कार में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ियों के टक्कराने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान हर गोबिंदा हजोअरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के तौर पर हुई है। ये सभी जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे।
अधिकारियों ने दी जानकारी
पुलिस ने मौके पर पहुंची और हादसे में मरने वाले 5 लोगों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि, हादसा जहां हुआ वहां पर एक पेट्रोल पंप बना हुआ है। इसी दौरान जब कार वहां से निकली तो कमर्शियल वाहन ट्रक से टकरा गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि कार में कुल 5 लोग सवार थे और उन सभी की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक हाईवे पर यात्रा के दौरान लगातार खतरा बना हुआ हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे भारत, PM MODI से करेंगे अहम मुलाकात