भारतीय टीम के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, लेकिन उनका चयन न्यूजीलैंड में होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए होना मुश्किल है।

न्यूजीलैंड में आमतौर पर स्पिन से अधिक तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और इसको मद्देनजर रखते हुए चयनकर्ता सिर्फ एक लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर के साथ जा सकते हैं और इसके लिए उनकी पहली पसंद अक्षर नहीं, बल्कि अन्य दिग्गज है।

रवींद्र जडेजा को मिल सकता है चांस

स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इस समय रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। एक समय सौराष्ट्र की आधी टीम मात्र 151 के स्कोर पर ड्रेसिंग रूम लौट चुकी थी और लग रहा था कि उनकी यह पारी 200 से 225 रन पर सिमट जाएगी।

लेकिन यहां से रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और 209 गेंदों पर 102 रन की जुझारू पारी खेली। जडेजा ने अपनी इस पारी में सिर्फ 7 चौके लगाए थे, जो दर्शाता है कि उन्होंने बाउंड्री से अधिक विकेटों के बीच दौड़ पर अधिक भरोसा किया।

न्यूजीलैंड में जडेजा के आंकड़े

न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली रेड बॉल सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा चयनकर्ताओं की पहली पसंद हो सकते हैं और इसके पीछे की वजह उनके आंकड़े हैं। इस लेफ्ट हैंड खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की पिचों पर खेली पांच टेस्ट पारियों में 35.66 की औसत से 107 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन था।

इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट झटके थे। भले ही जडेजा को न्यूजीलैंड की पिचों पर अधिक विकेट नहीं मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका अनुभव इस सीरीज में काफी अहम रोल प्ले कर सकता है।

क्यों अक्षर पटेल का चयन मुश्किल?

अब सवाल ये आता है कि न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में अक्षर पटेल का चयन मुश्किल क्यों है तो इसके पीछे की वजह न्यूजीलैंड की पिचें हैं। दरअसल, चयनकर्ता इस दौरे के लिए स्क्वाड में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के रूप में सिर्फ तीन स्पिनर्स रख सकते हैं, जबकि एक अक्षर पटेल की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को स्क्वाड में स्थान मिल सकता है, ताकि न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर वह कीवी बल्लेबाजों से कठिन सवाल पूछ सके। इसके अलावा अक्षर और जडेजा समान खिलाड़ी हैं, लेकिन जडेजा के पास अनुभव अधिक है और एक यह भी वजह उनको प्राथमिकता देने की हो सकती है।

ये भी पढ़ें- भारत को मिला अगला हार्दिक पंड्या! 140KM/h की रफ्तार से फेंकता है बॉल, उल्टे-पुल्टे शॉट्स से बनाता है रन