IND vs NZ Live Streaming: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (27 नवंबर) को क्राइस्टचर्च में भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट का नतीजा नहीं आ पाया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं, फैंस यह जानने को भी बेताब हैं कि वह इस धमाकेदार मैच को कब और कहां देख सकते हैं, 

सोनी लिव पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट काफी कड़ा रहा था और दूसरा मुकाबला भी कुछ इसी तरह के रहने की उम्मीद है। ऐसे में क्रिकेट फैंस इस सुपरहिट मैच को भूलकर भी मिस नहीं करना चाहेंगे। आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फोन और लैपटॉप पर सोनी लिव पर होगी।

जहां फोन में देखने के लिए आपको सोनी लिव ऐप डाउनलोड करना होगा, और सब्सक्रिप्शन की जरूरत भी होगी। जबकि लैपटॉप में देखने के लिए आपको सोनी लिव की वेबसाइट पर जाना होगा। सब्सक्रिप्शन के लिए आपको शुल्क देना होगा।

ये भी पढ़ें-यशस्वी-केएल राहुल ओपनिंग, पांचवें पर ऋषभ पंत, दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीवी पर कहां देखें लाइव?

क्रिकेट फैंस इस मैच का मजा अपने पूरे परिवार के साथ घर बैठकर टीवी पर भी ले सकते हैं। यह मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए आपको सुबह जल्दी यानी 3:30 बजे उठना होगा, क्योंकि मैच की पहली गेंद इस समय फेंक दी जाएगी। टीवी पर आपको हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य क्षेत्रिए भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिल सकती है, जो आपके इस मजे को दोगुना कर देगी।

फ्री में भी उठा सकते हैं मजा

अगर आप भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट को फ्री में देखना चाहते हैं तो वह भी देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश होना अनिवार्य है, क्योंकि इसपर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। अगर आपके पास डीडी फ्री डिश नहीं है तो आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनलों पर मैच तो देखने को मिलेगा, लेकिन शुल्क देना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- लैथम-कॉनवे ओपनिंग, चौथे पर रचिन रवींद्र, दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11