New Zealand Probable Playing XI: शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू हो रहा है। पहले मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ और ऐसे में यह टेस्ट मेजबानों और मेहमानों दोनों के लिए काफी अहम होगा।

ऐसे में यह दोनों ही टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन को मैदान पर उतर सकती है। लेकिन, चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में कीवियों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होगी, और किन प्लेयर्स पर ब्लैककैप्स मैनेजमेंट भरोसा जता सकती है।

लैथम-कॉनवे करेंगे ओपनिंग!

न्यूजीलैंड के कप्तान दूसरे टेस्ट में धमाका करना चाहेंगे, क्योंकि वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे। बुमराह ने पहले ही ओवर में लैथम की पारी को समेट दिया था।

डेवोन कॉनवे से भी कीवी फैंस को एक बड़े शतक की उम्मीद होगी, क्योंकि पहली इनिंग में 4 रन बनाने के बाद कॉनवे में दूसरी पारी में 165 गेंदों पर 65 रन बनाए थे।

तीसरे नंबर पर हेनरी निकोल्स बैटिंग के लिए आएंगे, क्योंकि पहले टेस्ट की पहली इनिंग में उनके बल्ले से नाबाद 175 रन की बेहतरीन पारी निकली तो दूसरी इनिंग में वह सिर्फ 31 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

मिचेल-फिलिप्स से होगी बड़ी उम्मीद

क्राइस्टचर्च में रचिव रवींद्र चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आएंगे तो पांचवें पर डेरिल मिचेल को भेजा जाएगा। डेरिल ने पिछले मैच की दूसरी पारी में 186 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए थे, जिसकी वजह से कीवी टीम मैच ड्रॉ करने में सफल रहा। छठे नंबर पर विकेटकीपर बैटर टॉम ब्लंडेल और सातवें पर ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आएंगे। वहीं, नाथन स्मिथ भी बैटिंग करने की काबिलियत रखते हैं।

हेनरी-जैमीसन करेंगे बॉलिंग को लीड

दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की बॉलिंग यूनिट में बदलाव काफी मुश्किल होगा। मैट हेनरी और काइल जैमीसन तेज गेंदबाजी को लीड करेंगे तो जैकब डफी और नाथन स्मिथ भी उनका साथ देते नजर आएंगे। वहीं, डेरिल मिचेल भी मध्यम गति से गेंदबाजी कर सकते हैं तो ग्लेन फिलिप्स ऑफ स्पिन विकल्प होंगे। लेफ्ट आर्म स्पिनर की भूमिका रचिन रवींद्र निभा सकते हैं।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

ये भी पढ़ें- यशस्वी-केएल राहुल ओपनिंग, पांचवें पर ऋषभ पंत, दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11