Rinku Singh Angry on Umpire: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच इस समय दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय टीम के वाइस कैप्टन रिंकू सिंह अंपायर पर आगबबूला हो गए।

यह वाक्या पारी के 37वें ओवर में घटी, जब अंपायर ने रिंकू को आउट करार दिया। अंपायर की उंगली उठते ही रिंकू अपना आपा खो बैठे और लाइव मैच में अंपायर पर ही गुस्सा निकाल दिया।

रविन्दु फर्नांडो ने किया रिंकू को आउट

श्रीलंकाई कप्तान पवन रथनायके ने पारी का 37वां ओवर डालने के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रविन्दु फर्नांडो को बुलाया, और इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर रिंकू को आउट करके कप्तान का फैसला सही साबित कर दिया।

दरअसल, फर्नांडो ओवर की पहली गेंद लेंथ बॉल डालते हैं, जो अंदर की ओर आई और रिंकू के फ्रंट पैड से टकरा गई। रिंकू फ्रंट फुट से खेलने में थोड़ा लेट हो गए। गेंदबाज ने जोरदार अपील की और ऑन-फील्ड अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी कर दी। 

रिंकू ने अंपायर पर निकाली भड़ास

अंपायर के फैसले से रिंकू सिंह खुश नहीं थे, और जाते-जाते उन्होंने अंपायर पर अपना गुस्सा निकाल दिया। हालांकि अंपायर से बात करने के बाद वह चले गए। यह साफ तौर पर उनकी नाराजगी थी।

पैड पर गेंद लगने के बाद रिंकू ने बल्ला अंपायर की तरफ किया। लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने फिर भी अपनी उंगली उठा दी। आपको बता दें कि, इस मैच में कोई डीआरएस नहीं था, और ऐसे में अंपायर का निर्णय ही अंतिम रहा।

बल्ले का लगा था बाहरी किनारा!

हालांकि बाद में जब रिंकू के विकेट का रिप्ले देखा गया तो उनमें दो आवाज आई थीं, जिससे यह माना जा सकता है कि गेंद पहले बल्ले से लगी और फिर पैड पर जा टकराई।

लेकिन रिंकू के पास इस फैसले के खिलाफ जाने के लिए डीआरएस नहीं था, और ऐसे में उनकी पारी 21 गेंदों पर 12 रन बनाकर समाप्त हो गई। रिंकू की इस छोटी पारी में एक शानदार छक्का भी शामिल रहा।

ये भी पढ़ें- SonyLiv का सब्सक्रिप्शन नहीं जरूरी? फिर भी FREE में देख सकेंगे IND vs NZ दूसरा टेस्ट, जानें आसान तरीका